PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मुद्रा योजना के तहत 5 लाख तक का लोन देने का वादा किया जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक फर्जी अनुमोदन पत्र में 2,100 के भुगतान पर पीएम मुद्रा योजना के तहत 5,00,000 का देने का दावा किया गया है।
PIB ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने कोई पत्र जारी नहीं किया है। पुनर्वित्त एजेंसी मुद्रा सीधे सूक्ष्म उद्यमियों/व्यक्तियों को ऋण नहीं देती है। यह पत्र फर्जी है।


