PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
PIB ने लिखा कि यूट्यूब चैनल “forever news official” के वीडियो थंबनेल में किया गया यह दावा फर्जी है। ऐसे फर्जी सूचनाओं के झांसे में न आएं।


