PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक लोकसभा अध्यक्ष ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल रद्द कर दिया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “forever news official” नामक यूट्यूब चैनल के वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल रद्द कर दिया है।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है।


