PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि निर्मला सीतारमण क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म को प्रमोट कर रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिखाई दे रही है। इस वीडियो में निर्मला सीतारमण पैसा कमाने का आसान तरीका बता रही हैं। इस वीडियो में वित्त मंत्री क्रिप्टो उत्पाद का प्रचार कर रही है।
PIB ने आगे कहा कि यह वायरल फर्जी है। क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म/उत्पादों को बढ़ावा देने वाले ऐसे वीडियो से सावधान रहें।


