More
    HomeNational5 बार के सीएम रहे Om Prakash Chautala का हुआ निधन, पीएम...

    5 बार के सीएम रहे Om Prakash Chautala का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

    Published on

    spot_img

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Om Prakash Chautala का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है।

    Om Prakash Chautala पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ओम प्रकाश चौटाला ने एक बार ही पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। ओम प्रकाश चौटाला भारत के पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवी लाल के बेटे हैं।

    1989 में पहली बार बने सीएम

    Om Prakash Chautala पहली बार 2 दिसंबर 1989 को हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 22 मई 1990 तक चला। वह अपने पहले कार्यकाल में छह महीने के लिए मुख्यमंत्री बने। पहले कार्यकाल के डेढ़ महीने बाद उन्हें एक बार फिर से हरियाणा की कमान दी गई। 12 जुलाई 1990 को वह दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, लेकिन पांच दिन बाद ही 17 जुलाई 1990 को सत्ता उनके हाथ से चली गई।

    1991 में तीसरी बार बने सीएम

    साल 1991 में Om Prakash Chautala तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन तीसरी बार भी मुख्यमंत्री बनने के दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। अपने तीसरे कार्यकाल में ओम प्रकाश चौटाला 5 अप्रैल 1991 तक मुख्यमंत्री बने रहे। आपको बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला तीनों बार जनता दल के नेता के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।

    1999 में पहली बार पूरा किया कार्यकाल

    इसके बाद Om Prakash Chautala ने अपने पिता की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थाम लिया। इसके बाद उनके हाथ में हरियाणा की कमान साल 1999 में आई। वह 24 जुलाई 1999 को चौथी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने और इस बार उनका कार्यकाल करीब छह महीने ही चला। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल ने 90 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई।

    इसके बाद ओम प्रकाश चौटाला पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ओम प्रकाश चौटाला ने पहली बार पूरे पांच साल सरकार चलाने में सफल रहें। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश चौटाला को हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ ओम प्रकाश चौटाला का राजनीतिक युग अस्त हो गया।

    PM Modi ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पीएम मोदी ने अंत में ॐ शांति लिखा।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...