More
    HomeNationalHaryana में बीजेपी की हाफ सेंचुरी! इन तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया...

    Haryana में बीजेपी की हाफ सेंचुरी! इन तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन

    Published on

    spot_img

    Haryana चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली बीजेपी को तीन और विधायकों का साथ मिल गया है।

    Haryana विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। राज्य की 90 सीटों में से 48 सीटें जीतकर पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी को तीन निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिल गया है।

    देश की सबसे अमीर महिला और हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सावित्री जिंदल के अलावा Haryana के दो और नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायकों- राजेश जून और देवेंद्र कादयान ने बीजेपी का समर्थन कर दिया है।

    तीनों निर्दलीय विधायकों ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया। धर्मेंद्र प्रधान Hrayana बीजेपी के प्रभारी और बिप्लब कुमार देब सह-प्रभारी हैं।

    कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने कहा- “हिसार के विकास के लिए मैंने भाजपा सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।”

    आपको बता दें कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर सावित्री जिंदल ने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के राम निवास रारा को 18,941 मतों से हराया है।

    राजेश जून ने बहादुरगढ़ सीट से बीजेपी के दिनेश कौशिक को 41,999 मतों से हराया है। बीजेपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादयान ने गन्नौर से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35,209 मतों से हराया था।

    Haryana बीजेपी प्रमुख मोहन लाल बडोली ने कहा कि सावित्री जिंदल सहित Haryana के तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने की इच्छा व्यक्त की है।

    बडोली ने कहा, “तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा की जीत से बहुत खुश हैं और वे पार्टी को समर्थन देने के इच्छुक हैं। वे दिल्ली में हैं और हाईकमान से मुलाकात कर रहे हैं।”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36