More
    HomePublic TopHaryana में कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत की वजहें

    Haryana में कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत की वजहें

    Published on

    spot_img

    Haryana में कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। राज्य में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस को इस बार भी विपक्ष में बैठना पड़ेगा। हालांकि, चुनावों के बाद तमाम एग्जिट पोल हरियाणा में इस बार कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगा रहे थे।

    मंगलवार को वोटों की गिनती शुरू हुई तो शुरुआती रुझान भी Haryana में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही सारा खेल पलट गया। बीजेपी ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

    ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो हरियाणा (Haryana) में सत्ता कांग्रेस के हाथ में आते-आते रह गई? राज्य में कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर का फायदा क्यों नहीं मिला? बीजेपी के प्रति जाटों और किसानों की कथित नाराजगी का क्या हुआ? क्या शैलजा बनाम हुड्डा की कथित लड़ाई के चक्कर में कांग्रेस चुनावी मैदान में चित हो गई? हरियाणा के दंगल में बीजेपी की हैट्रिक की वजह क्या रही?

    आगे हम इन सारे सवालों के जवाब ढूँढने की कोशिश करेंगे..

    हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने किसान, पहलवान और जवान के साथ दलित सम्मान और संविधान के मुद्दे को जोर शोर से उठाया था। इन सभी मुद्दों के बीच दलित सम्मान की बात कांग्रेस के मुख्य एजेंडे में थी। इसे कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया भी, लेकिन वो चूक गई। कांग्रेस पार्टी ने अपनी दलित नेता कुमारी शैलजा को साइडलाइन कर दिया था। चुनावी रैलियों में शैलजा कहीं दिखती नहीं थीं।

    एक वक्त पर कुमारी शैलजा की अनदेखी का मुद्दा हरियाणा चुनावों का केंद्रबिंदु बन गया था। बीजेपी नेता और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यहाँ तक कह दिया कि अगर शैलजा चाहें तो बीजेपी के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। इस बीच बीएसपी के नेता आकाश आनंद और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में शैलजा का अपमान हो रहा है।

    लेकिन कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गांधी ने कुमारी शैलजा के मुद्दे से दूरी बनाई। इस बात का फायदा बीजेपी ने उठाया। बीजेपी के नेताओं ने ये नैरेटिव सेट किया कि जब कांग्रेस अपनी पार्टी की बड़ी दलित नेता का सम्मान नहीं करती है, तो आम जनता का कैसे करेगी।

    बीजेपी ने कुमारी शैलजा के बहाने कांग्रेस पर दलित विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया। इसके बाद तो बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई। दलितों की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस को दलित विरोधी बता दिया। बीजेपी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी दलित समाज को सम्मान नहीं देती है। अब जब चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं तो माना जा रहा है कि कुमारी शैलजा को अनदेखा करना कांग्रेस पर भारी पड़ा।

    कांग्रेस को हुड्डा और शैलजा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश परवान नहीं चढ़ पाई। इस तरह कांग्रेस का पिछड़ा कार्ड फ्लॉप हो गया। राज्य की अनुसूचित सीटों पर बीजेपी को ज्यादा कामयाबी मिली है।

    कांग्रेस की हार के अन्य कारणों की बात करें तो किसान, जवान और पहलवान का नैरेटिव काम नहीं आया। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की स्क्रिप्ट फिर फेल हो गई। कांग्रेस को ऐसा लग रहा था कि इस बार तो उनकी सरकार बन ही रही है। कांग्रेस का ये ओवर कॉन्फिडेंस खोखला निकला।

    दूसरी तरफ बीजेपी अपनी रणनीति बदल कर विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरी थी। भगवा पार्टी ने लोकसभा चुनाव के आसपास अपनी रणनीति बदली। पार्टी को लगा कि सीएम खट्टर से जनता को नाराजगी है तो चुनाव से पहले सीएम का चेहरा बदल दिया और नायाब सिंह सैनी को सूबे की कमान सौंप दी।

    बीजेपी ने इस चुनाव के लिए किसान और जवान के मुद्दे पर काम किया। किसानों को 24 फसलों पर MSP दिया गया। अग्निवीरों को पेंशन वाली नौकरी का वादा किया गया। ‘बिना खर्ची पर्ची भर्ती’ का नारा शायद हरियाणा के युवा वोटरों को भा गया।

    मोदी प्रीमियम की वजह से भी हरियाणा में बीजेपी का वोट बेस बढ़ा है। सबसे बड़ी बात – बीजेपी ने चुनाव में विपक्ष को कम नहीं आंकते हुए पूरी ताकत झोंक दी।

    जाटों की कथित नाराजगी की बात अगर है भी तो चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि 100 फीसदी जाट वोट कांग्रेस के साथ नहीं है।

    गैर जाट वोटर को लामबंद करने की बीजेपी की रणनीति काम आई। पहले गैर जाट खट्टर फिर सैनी को सीएम बनाया। बीजेपी की जातियों को जोड़ने की रणनीति कारगर साबित हुई।

    अनुसूचित सीटों पर बीजेपी को फायदा मिलने से यह बात साबित होती दिख रही है कि अनुसूचित सीटों पर बीजेपी को फायदा हुआ है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि हरियाणा में इस बार राजनीतिक के बजाय सामाजिक सत्ता विरोधी लहर काम कर गई।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...