More
    HomeNationalElection Results LIVE: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A की...

    Election Results LIVE: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A की सरकार

    Published on

    spot_img

    Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे (Election Results) आ गए हैं। हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

    हरियाणा की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 8 सीटों का फायदा हुआ है। उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है।

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI (M) को एक सीट मिली है।

    जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में मतदान हुआ है, जबकि हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक फेज में वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश में ये पहले विधानसभा चुनाव हैं।

    तमाम चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी के आसार थे जबकि जम्मू-कश्मीर में मुकाबला बेहद करीबी होने का अनुमान था।

    कुछ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है, तो कुछ राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की तरफ इशारा कर रहे थे।

    बहरहाल, नतीजों (Election Results) से साफ हो गया कि हरियाणा में एग्जिट पोल फेल हो गए।

    अभी देश के 20 राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और 9 राज्यों में कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन की सरकार है। अब जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे (Election Results) आने से लंबे समय बाद ऐसा होगा जब इंडिया गठबंधन के सत्तारूढ़ राज्यों की संख्या दहाई तक पहुँच जाएगी।

    पिछले चुनावों का हाल
    2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 40 सीटें जीती थीं और JJP के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। JJP ने 10 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। हालांकि, बाद में JJP सरकार से अलग हो गई।

    जम्मू-कश्मीर में इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस वक़्त राज्य की 87 विधानसभा सीटों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) को 28 सीटें मिली थी और बीजेपी को 25 सीटें मिली थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं।

    जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...