More
    HomeNationalहरियाणा और जम्मू-कश्मीर में EXIT POLL के नतीजे क्या इशारा कर रहे...

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में EXIT POLL के नतीजे क्या इशारा कर रहे हैं?

    Published on

    spot_img

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को नतीजे आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे आ गए हैं।

    जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान हुआ, जबकि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक फेज में वोटिंग हुई है।

    तमाम चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इनके मुताबिक, हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुमकिन दिख रही है जबकि जम्मू-कश्मीर में मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है। बावजूद इसके इंडिया ब्लॉक (नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन) का पलड़ा भारी दिख रहा है।

    इंडिया टुडे-सीवोटर के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को 50-58 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 20-28 सीटें मिल सकती हैं। JJP को 0-2 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य को 10-14 सीटें मिल सकती हैं।

    इंडिया टुडे-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक को 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं जबकि 27 से 32 सीटें बीजेपी के खाते में आ सकती हैं। PDP को 6-12 सीटें मिल सकती हैं वहीं अन्य के खाते में 6-10 सीटें आने का अनुमान है।

    इंडिया टुडे-सीवोटर के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक, कश्मीर घाटी में इंडिया ब्लॉक को 29-33 सीटें आने का अनुमान है, वहीं बीजेपी का फिर से घाटी से सूपड़ा साफ हो सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक, जम्मू इलाके की 43 सीटों में बीजेपी ज्यादा सीटें जीत सकती है लेकिन इंडिया ब्लॉक को भी फायदा होने का अनुमान है। इस बार जम्मू में बीजेपी को 27-31 सीटें मिलने का अनुमान है।

    Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को 53-65 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 18-28 सीटें मिल सकती हैं। INLD-BSP को 1-5 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य को 3-8 सीटें मिल सकती हैं।

    Axis My India के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक को 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं जबकि 24 से 34 सीटें बीजेपी के खाते में आ सकती हैं। PDP को 4-6 सीटें मिल सकती हैं वहीं अन्य के खाते में 8-23 सीटें आने का अनुमान है।

    दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 15-19 सीटें मिल सकती हैं। INLD-BSP को 1-5 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य को 4-11 सीटें मिल सकती हैं।

    दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं जबकि 20 से 25 सीटें बीजेपी के खाते में आ सकती हैं। PDP को 4-7 सीटें मिल सकती हैं वहीं अन्य के खाते में 12-18 सीटें आने का अनुमान है।

    Republic-Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 18-24 सीटें मिल सकती हैं। INLD-BSP को 3-6 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य को 0-8 सीटें मिल सकती हैं।

    गुलिस्तान न्यूज के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक को 31 से 36 सीटें मिल सकती हैं जबकि 28 से 30 सीटें बीजेपी के खाते में आ सकती हैं। PDP को 5-7 सीटें मिल सकती हैं वहीं अन्य के खाते में 10-17 सीटें आने का अनुमान है।

    पिछले चुनावों का हाल
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 90 में से 40 सीटें जीती थीं और जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। हालांकि, बाद में जेजेपी सरकार से अलग हो गई।

    जम्मू-कश्मीर में इससे पहले विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। उस वक़्त राज्य की 87 विधानसभा सीटों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 28 सीटें मिली थी, बीजेपी को 25 सीटें मिली थी। नेशनल कांफ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...