Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल 67% वोटिंग हुई है।
राज्य में सबसे ज्यादा वोटिंग फतेहाबाद में हुई और यहाँ करीब 70% वोटिंग हुई। इसके बाद यमुनानगर, पलवल, सिरसा और मेवात में वोटिंग हुई है।
राज्य के शहरी जिलों गुड़गाँव और पंचकुला में सबसे कम वोटिंग हुई। गुड़गाँव जिले में 57.2% वोटिंग हुई जबकि 2019 में यहाँ 60.5% मतदान हुआ था।
मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। इसके बाद मतदान केंद्रों पर EVM और VVPAT को सील करके मतगणना के लिए सुरक्षित रख लिया गया।
हरियाणा चुनाव (Haryana Elections) के नतीजे 8 अक्टूबर (मंगलवार) को आएंगे। उसी दिन जम्मू-कश्मीर चुनाव के भी नतीजे आएंगे।
2019 के विधानसभा चुनाव (Haryana Elections) में बीजेपी ने 90 में से 40 सीटें जीती थीं और जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी।
जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। हालांकि, बाद में जेजेपी ने गठबंधन से नाता तोड़कर सरकार से अलग हो गई।
इस बार के चुनाव (Haryana Elections) में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी-अपनी तरफ से खूब जोर लगाया है। इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी का चुनाव पूर्व गठबंधन है।


