More
    HomeNationalJammu-Kashmir: आखिरी चरण में रिकॉर्ड वोटिंग

    Jammu-Kashmir: आखिरी चरण में रिकॉर्ड वोटिंग

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे चरण में 68.72 फीसदी मतदान हुआ। यह पिछले दोनों चरणों की तुलना में अधिक है।

    जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6:30 बजे तक चली।

    चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक, सबसे ज्यादा ऊधमपुर में 75.87% वोटिंग हुई। दूसरे नंबर पर सांबा रहा जहां 75.22% वोटिंग हुई जबकि सबसे कम बारामूला में 59.84% मतदान हुआ।

    कई जगहों पर महिलाओं की वोटिंग के लिए पिंक बूथ बनाए गए, जहां मतदाताओं ने वोटिंग के बाद सेल्फी और तस्वीरें खिचाईं।

    पोलिंग स्टेशनों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए भी इंतज़ाम किए गए।

    तीसरे फेज की 40 सीटों में से 24 जम्मू डिवीजन और 16 कश्मीर घाटी की हैं।

    जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) चुनाव के आखिरी फेज में 415 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 387 पुरुष और 28 महिला उम्मीदवार हैं।

    तीसरे फेज में 169 उम्मीदवार करोड़पति और 67 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जम्मू के नगरोटा से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा संपत्ति (126 करोड़ रुपए) है। देवेंद्र राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई हैं।

    जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) चुनाव के आखिरी फेज में संसद हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु के बड़े भाई एजाज अहमद गुरु भी चुनावी मैदान में हैं। एजाज गुरु सोपोर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

    उत्तर कश्मीर की लंगेट सीट से इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग बारामूला से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

    राज्य में 18 सितंबर को पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% मतदान हुआ। वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर 57.31% वोटिंग हुई। नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this