More
    HomeNationalJammu-Kashmir में बोले PM Modi- ये चुनाव 3 खानदानों और नौजवानों के...

    Jammu-Kashmir में बोले PM Modi- ये चुनाव 3 खानदानों और नौजवानों के बीच

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में चुनावी रैली की और जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में परिवारों की राजनीति, आतंकवाद और विदेशी ताकतों का जिक्र किया।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) तीन खानदानों के चक्कर में पिसता रहा है। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव 3 खानदानों और जम्मू कश्मीर की जनता के बीच होने जा रहा है।

    पीएम मोदी ने कहा- “एक तरफ तीन खानदान हैं और दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के नौजवान बेटे-बेटियां हैं। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने मिलकर जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) को बर्बाद किया है। इन तीनों ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में भष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकवाद अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में यहां जो बदलाव आया है वो किसी सपने से कम नहीं है।

    मोदी ने कहा, “जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है। हम और आप मिलकर एक सुरक्षित जम्मू कश्मीर बनाएंगे। बीजेपी जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराएगी।”

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस बार का चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है। आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने जनता से कहा कि आपने जिन राजनीतिक पार्टियों पर भरोसा किया उन्होंने आपके बच्चों की और परिवार की परवाह नहीं की। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह कर मौज करती रहीं।

    जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों में बीजेपी बहुमत से जीते, इसके लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this