More
    HomeNational5 दिन में 70 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, कांग्रेस...

    5 दिन में 70 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

    Published on

    spot_img

    बीते सोमवार से अब तक करीब 70 विमानों (flights) को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिल चुकी हैं।

    शनिवार सुबह से अब तक विभिन्न भारतीय एयरलाइनों की 20 से अधिक उड़ानों (flights) में बम की धमकी मिली है।

    ये धमकियां एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की उड़ानों (flights) को मिली हैं।

    इनमें इंडिगो की दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल और जोधपुर से दिल्ली की उड़ानें तथा विस्तारा की उदयपुर से मुंबई की उड़ानें शामिल हैं।

    हालांकि, ये धमकियाँ अभी तक अफवाह निकली हैं।

    इंडिगो ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कहा, “हम मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 17 से जुड़ी स्थिति से अवगत हैं।”

    एयरलाइन्स ने कहा है- “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।”

    विमानों को बम से उड़ाने की धमकी की घटनाओं पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

    कांग्रेस के ट्वीट कर कहा है- देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। पिछले 5 दिन में 70 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। त्यौहारों का वक्त है। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट ले रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों ने देश में डर का माहौल बना दिया है।”

    ट्वीट में आगे लिखा है, “पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे धमकियों का सिलसिला रुक सके।”

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this