More
    HomeNationalहिंदुस्तान में रहना है तो…, Yogi के मंत्री ने दिया विवादित बयान,...

    हिंदुस्तान में रहना है तो…, Yogi के मंत्री ने दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा?

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश का सियासी पारा हमेशा चढ़ा ही रहता है। अभी पोस्टर वार खत्म ही हुआ था कि अब नारों पर सियासत शुरू हो गई है। Yogi सरकार में मंत्री ने विवादित बयान दिया है।

    हाल ही में हुए यूपी उपचुनाव में सीएम Yogi ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। इस नारे पर भी काफी विवाद देखने को मिला था। अभी यह मामला शांत हुआ ही था कि योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विवादित बयान दे दिया है। मयंकेश्वर शरण सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नया नारा दिया है।

    हिंदुस्तान में रहना है तो…-मयंकेश्वर शरण सिंह

    मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से आह्वान किया कि हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है। मयंकेश्वर शरण सिंह योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। हाल ही में वे अमेठी के तिलोई में सार्वजनिक राम कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यही पर उन्होंने मंच से विवादित नारा लगाया।

    Yogi सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मयंकेश्वर शरण सिंह जब ये नारा लगा रहे थे तो उनके बेटे भी स्टेज पर मौजूद थे। मयंकेश्वर सिंह विवादित बयानों के लिए जाने जाते है। इससे पहले साल 2022 में विधानसभा चुनाव में भी इस तरीके का विवादित बयान दे चुके हैं।

    रामकथा के दौरान दिया विवादित बयान

    मीडिया रिपोर्ट के मुतााबिक राज्यमंत्री ने अमेठी में नौ दिन की रामकथा पाठ का आयोजन करवाया था। ये रामकथा 30 नवंबर को समाप्त हुई। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी वक्त का हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पूरे जोश के साथ नारा लगाया है। मंत्री कहते है हिंदुस्तान में रहना है तो…जिसके बाद सामने से लोगों ने नारा लगाया कि राधे-राधे कहना है। इसके बाद तीन-चार बार इस नारे को दोहराया। वीडियो के अंत में मंत्री जय श्री राम कहकर अपनी बात खत्म की।

    यूपी में गरमाई हुई है नारों की सियासत

    आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से यूपी की सियासत में नारों को लेकर सियासी गर्मी छाई हुई है। इसका असर चुनाव पर भी देखने को मिला है। सीएम Yogi ने उपचुनाव के दौरान नारा दिया था कि बंटेंगे तो कटेंगे जैसा नारा दिया था। इन नारों का फायदा बीजेपी को उपचुनाव में मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक है तो सेफ हैं जैसा नारा दिया था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...