More
    HomeNational"अयोध्या में अगर हिंदू नहीं बंटा होता तो अपमान नहीं झेलना पड़ता…":...

    “अयोध्या में अगर हिंदू नहीं बंटा होता तो अपमान नहीं झेलना पड़ता…”: CM Yogi

    Published on

    spot_img

    झारखंड में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम से थम जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Yogi सोमवार को झारखंड में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे।

    झारखंड के राजमहल विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया। CM Yogi राजमहल विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनंत ओझा के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही संथाल परगना में लोगों के हक पर डाका डाल रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को लात मारकर बाहर किया जाएगा।

    हेमंत सरकार ने रोहिंग्या का गढ़ बना दिया है- CM Yogi

    सीएम योगी ने कहा कि देश में जहां भी बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, वहां घुसपैठियों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को रोहिंग्या मुसलमानों का गढ़ बना दिया है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं आपसे एक ही बात कहने आया हूं। जैसे यूपी के अंदर डबल इंजन की सरकार है, तो वहां न तो घुसपैठिए हैं और न कोई गो हत्या करने का दुस्साहस कर सकता है। कोई किसी बेटी की इज्जत पर हाथ डालने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। अगर किसी ने ऐसा कोई दुस्साहस किया तो मान के चलिए कि उसका यमराज के घर के लिए टिकट कट गया। यह काम झामुमो-कांग्रेस की सरकार नहीं कर सकती है।”

    नतीजों के बाद हर लूटने वाले का हिस्साब होगा- CM Yogi

    झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यूपी के सीएम योगी ने कहा कि झारखंड की जनता गरीब है। लेकिन, इनकी सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के घर से नोटों का पहाड़ मिल रहा है। कांग्रेस के सांसद के घर से करोड़ों रुपए मिले। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये पैसा कांग्रेस, राजद और झामुमो का था? यह पैसा मोदी जी की ओर से झारखंड के विकास के लिए भेजा गया पैसा था। इस पैसे पर झामुमो कांग्रेस और राजद के नेताओं ने डकैती डाली है। 23 नवंबर के बाद लूटने वाले हर व्यक्ति का हिसाब होगा।

    दो तिहाई बहुमत से बन रही है एनडीए की सरकार- CM Yogi

    सीएम योगी ने कहा कि झारखंड में 43 सीटों पर चुनाव हो चुका है, 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। अब तक के रुझान बताते हैं कि यहां दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन रही है। जहां कहीं भी बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, वहां सुशासन है। वहां किसी प्रकार की अराजकता नहीं है। वहां पर कोई समस्या नहीं है। जब झारखंड का निर्माण हो रहा था तो मैं गोरखपुर से सांसद था। उस समय संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस और राजद झारखंड बनाने का विरोध कर रहे थे। आज कांग्रेस और राजद दोनों झामुमो की गोद में बैठकर झारखंड को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

    सरकार बनते ही 21 लाख लोगों को आवास देंगे- CM Yogi

    झारखंड के लिए बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने घोषणा कर दी है कि यहां बीजेपी की सरकार बनते ही 21 लाख लोगों को पक्का आवास मुहैया कराएंगे। ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत 2,100 रुपए हर महिला के बैंक खाते में दिए जाएंगे। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लोगों को 2,000 रुपए हर महीने बेरोजगारी भत्ता मुहैया कराएंगे। ‘पीएम इंटर्नशिप स्कीम’ में 5,000 रुपए हर महीने देंगे। इसके साथ ही झारखंड में युवाओं 2 लाख 87 हजार सरकारी नौकरी दी जाएगी। झारखंड बीजेपी का संकल्प है कि हर परिवार को घर बनाने के लिए फ्री में बालू दिया जाएगा। बीजेपी की सरकार सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन के लिए काम कर रही है।

    अयोध्या में हिंदू नहीं बटता तो अपमान नहीं झेलना पड़ता- CM Yogi

    योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा, ”हमें बंटना नहीं है, क्योंकि बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। मैं यही आह्वान करने के लिए आपके पास आया हूं। अयोध्या में अगर हिंदू नहीं बंटा होता तो अपमान नहीं झेलना पड़ता। बंटना नहीं है। जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज के दुश्मन हैं, देश के दुश्मन हैं। हमें विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाना है।”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...