More
    HomeNational"झारखंड से लाल सलाम वालों को धक्का देकर करना है बाहर…", CM...

    “झारखंड से लाल सलाम वालों को धक्का देकर करना है बाहर…”, CM Yogi ने बोला हेमंत सरकार पर हमला

    Published on

    spot_img

    झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने गुरुवार को झारखंड में 6 जनसभाओं को संबोधित किया।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। CM Yogi ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ ही कांग्रेस, राजद और वामपंथी दल पर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा विधानसभा से प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से तारा देवी, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी और बेरमो से रविंद्र कुमार पांडेय, गोमिया से लंबोदर महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

    BJP की पूर्ण बहुमत से बन रही है सरकार- CM Yogi

    CM Yogi ने कहा कि पहले चरण के मतदान का रुझान बता रहा कि झारखंड को लूटने वाले जेएमएम, कांग्रेस और राजद सत्ता से बेदखल होने जा रहे हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट, जेएमएम व राजद वाले यहां दिखावा करते हैं और रांची में एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं।

    कांग्रेस और राजद ने झारखंड के निर्माण का विरोध किया था- CM Yogi

    सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था। उनका सपना था कि झारखंड विकास करेगा तो भारत भी विकास करेगा, लेकिन झारखंड को और भी बदतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब झारखंड का निर्माण हो रहा था, तब कांग्रेस और राजद विरोध कर रही थी। जेएमएम की गोद में बैठकर दोनों पार्टियां झारखंड को गुमराह कर रही हैं। एक तरफ यह लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ लुटेरों के सरदार वामपंथियों को सिर पर उठाकर झारखंड को नक्सलवाद का गढ़ बनाने की तरफ उतारू हैं। इन्हें पनपने नहीं देना है।

    लाल सलाम वालों को धक्का देकर करना है बाहर- CM Yogi

    उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी भी कही जाती है। यहां का कोयला मजदूर वामपंथियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा है। वामपंथी संघर्ष का नारा लगवाएंगे, हड़ताल करवाते हैं, फिर ब्लैकमेल करके माल कमाते हैं। मजदूर वहीं का वहीं रह जाता है और लाल सलाम वाले मालामाल बन जाते हैं। कोई बैरियर बनता है तो यह लोग उसकी निर्मम हत्या भी करते हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि सभी जानते हैं कि बीजेपी की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पति के साथ क्या हुआ था। लाल सलाम वालों को धक्का देकर बाहर करना है।

    आतंकियों का हाल देखकर पाकिस्तान भी कांप जाता है- CM Yogi

    सीएम योगी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राशन भेजते हैं, लेकिन यहां जेएमएम, कांग्रेसी, राजद और कम्युनिस्ट खा जाते हैं। जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो झारखंड का जवान रोज शहीद होता था। यह लोग जवानों से कहते थे कि जब दुश्मन गोली चलाएगा, तब गोली चलाना। लेकिन, नया भारत घुसपैठ करने वाले आतंकियों का काम तमाम कर उसकी जहन्नुम की यात्रा निकाल देता है। आतंकियों का हाल देख आका पाकिस्तान भी कांप जाता है।

    झारखंड लव और लैंड जिहाद का अड्डा बन गया है- CM Yogi

    उन्होंने कहा कि झारखंड को लव और लैंड जिहाद का अड्डा बना दिया है। दूसरी, तीसरी, चौथी शादी कराकर जनजाति बेटियों को बहका कर जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। जेएमएम, राजद और कांग्रेस वाले रोटी, माटी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने आए हैं। लव जिहाद व लैंड जिहाद के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाकर यहां के अस्तित्व से खिलवाड़ करना चाहते हैं। यह बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करेंगे, रोजगार पर डाका डालकर रोटी की समस्या खड़ी करेंगे। इसे केवल भाजपा ही रोकेगी।

    कांग्रेस सांसद के घर 350 करोड़ रुपए निकले- CM Yogi

    सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी कह रहे थे कि सरकार आएगी तो सिलेंडर देंगे। जब तुम्हारी सरकार थी तो क्या कर रहे थे। वे लोग हिंदुओं-जनजातियों का अधिकार घुसपैठियों को भी देंगे। भाजपा कहती है कि योजना का लाभ जनजातीय और झारखंड वासियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं। जेएमएम, कांग्रेस व राजद ने लूट खसोट के अलावा क्या किया है। कांग्रेस के एक सांसद के घर 350 करोड़ रुपये तो झामुमो सरकार के मंत्री के घर में 35 करोड़ रुपये मिले। यह झारखंड का पैसा है, जो चंद लोग लूटकर घर को भरने का कार्य कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। इसे रोकने के लिए बीजेपी की जीत जरूरी है।

    एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे- CM Yogi

    सीएम योगी ने कहा कि चंदनक्यारी में दुर्गा मूर्ति के जुलूस पर हमला कर दिया गया। मूर्ति खंडित कर दी गई, पूजा नहीं करने दिया गया। इन गुंडों व अराजक तत्वों का उपचार केवल भाजपा है। 2017 के पहले यूपी में भी ऐसा ही था पर अब वहां सब चंगा है। कांग्रेस, जेएमएम व राजद जाति के नाम पर मुंडा को संथाल, पासवान को मुसहर से लड़ाएगी। हम बंटे थे तो पाकिस्तान व बांग्लादेश बन गया। आप बंटेगे तो यह लोग मुस्लिम तुष्टिकरण, जुलूस पर हमला, पर्व-त्योहार कोअशांत कराएंगे। इसलिए एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...