More
    HomeNationalचुनावी रैली में बोले CM Yogi- "औरंगजेब ने देश को लूटा...आलमगीर ने...

    चुनावी रैली में बोले CM Yogi- “औरंगजेब ने देश को लूटा…आलमगीर ने झारखंड को”

    Published on

    spot_img

    CM Yogi in Jharkhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में जनसभाओं को संबोधित किया।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। CM Yogi ने झारखंड के कोडरमा, बड़कागांव और हजारीबाग में जनसभाओं को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैलियों में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    CM Yogi ने बड़कागांव रैली में कहा- “बंटिए मत, अपनी ताकत का एहसास करेंगे तो यह जो पत्थरबाज हैं, आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे।” सीएम योगी ने कहा- “जब भी बंटे हैं, बेरहमी से कटे हैं। इसलिए एक रहिए, नेक रहिए।”

    जब भी हम बंटे हैं बेरहमी से कटे हैं- CM Yogi

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- “देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बंटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है…ये वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है…यह बंटने का समय नहीं है।

    योगी ने कहा- “यह पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करने का समय है। सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार की घुसपैठ ये लोग करा रहे हैं। अगर ये डेमोग्राफी चेंज हुई तो आज यह लोग यात्रा रोक रहे हैं…आने वाले समय में घरों के अंदर आपको घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे।

    बीजेपी की सरकार बनने पर माफिया राज को खत्म करेंगे

    कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi ने कहा कि झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है…उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह ही झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए बीजेपी को सत्ता में लाएं।

    औरंगजेब ने देश को लूटा, आलमगीर ने झारखंड को- CM Yogi

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजारीबाग में आलमगीर आलम पर हमला बोलते हुए कहा कि एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है जिसने झारखंड को लूटा है। उनके घर से नोटों की गद्दी मिली थी। आपको बता दें कि आलमगीर आलम झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं, फिलहाल वह जेल में बंद हैं।

    CM Yogi ने हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग जुलूस निकलने का इंतजार कर रहे थे। जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन सकता था वो लोग देख लें कि रामलला विराजमान हो चुके हैं। पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे, सभी पत्थरबाज आज राम नाम सत्य की यात्रा में चले गए हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...