जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। तीसरे चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू कश्मीर में जनसभा को संबोधित किया है।
यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रामगढ़, विजयपुर, सांबा और आरएस पुरा में जनसभाओं को संबोधित किया है। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या वह अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को वापस लाने और जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे की नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग का समर्थन करते हैं।
जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडा रखने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले का समर्थन करते हैं?
क्या राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग अनुच्छेद 370 और 35ए वापस लाने का समर्थन करते हैं?” क्या राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलना चाहते हैं?” सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं की कीमत पर पाकिस्तान से बात करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है? …”
सीएम योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी ने दलितों, गुर्जरों, बकरवालों और पहाड़ियों को आरक्षण की सुविधा प्रदान की है। क्या कांग्रेस इन आरक्षणों को खत्म करने की नेशनल कॉन्फ्रेंस की घोषणा का समर्थन करती है?
योगी ने सवाल किया- “क्या कांग्रेस चाहती है कि शंकराचार्य हिल, तख्त-ए-सुलेमान और हरि पर्वत को कोह-ए-मारान के नाम से जाना जाए? क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को पाकिस्तान समर्थित भ्रष्ट व्यक्तियों को सौंपने का समर्थन करती है? कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस की जम्मू और घाटी के बीच विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करती है?”
सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे कहा कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के शासन के दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं होती थीं। कांग्रेस ने अपने साशन काल में छात्रों को पिस्तौलें थमा दी थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस के नेता राज्य का पैसा लूटते थे और साल के आठ महीने यूरोप और इंग्लैंड के टूर में बिताते थे।
भाजपा सबके विकास और सुरक्षा की बात करती है। भाजपा किसी भी प्रकार के तुष्टिकरण की अनुमति नहीं देगी। भाजपा सुरक्षा, सुशासन और विकास की गारंटी है। जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां विकास का एक नया मॉडल देखने को मिलता है। यूपी नये भारत में विकास का इंजन भी बन गया है।
कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा राष्ट्रपति साशन लगाया है- अमित शाह
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया। अमित शाह ने राहुल गांधी को याद दिलाते हुए बोला कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन लगाया है। गृह मंत्री ने कहा कि, “राहुल गांधी ने अभी एक बयान दिया है कि बाहरी लोग जम्मू-कश्मीर में शासन करेंगे। वह हमारे एलजी साहब (मनोज सिन्हा) का जिक्र कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा- “राहुल बाबा, जो लोग आपके भाषण लिखते हैं वे आपको सच नहीं बताते हैं। अगर कोई पार्टी है जिसने जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन थोपा है वह कांग्रेस है।” गृह मंत्री ने मतदान प्रतिशत का हवाला देते हुए कहा कि यह क्षेत्र में आतंकवाद का अंत होने के कारण ही मतदान प्रतिश्त में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि, “आतंकवाद के खात्मे के कारण जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड 55 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि, फारूक साहब वो दिन गए जब कोई 8 हजार वोट पाकर लोकसभा में जा सकता था। अब जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत हो गया है।” गृह मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही जम्मू कश्मीर के लोगों को निर्णय लेने की शक्ति मिल पाई।


