IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया है। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया ने टेस्ट में फिर से झंडा गाड़ दिया है। चेन्नई में खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से रौंद दिया है। भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेहमान टीम 234 रनों पर ढेर हो गई। (IND vs BAN 1st Test)
भारत ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ 1-0 से बढ़त बना ली है। जिसके बाद स्टेडियम के भीतर और स्टेडियम के बाहर पूरे क्रिकेट जगत में भारत की इस जीत की चर्चा चल रही है। (IND vs BAN 1st Test)
अश्विन ने रचा इतिहास
R. Ashwin ने चेन्नई टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। रेड बॉल (Red Ball) क्रिकेट में Ashwin ने इतिहास हो गया है। (IND vs BAN 1st Test)
पंत और गिल ने जड़ा था शतक
मैच की दूसरी पारी में (IND vs BAN 1st Test) भारत की तरफ़ से शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा था। जिसकी बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेहमान टीम 234 रनों पर ढेर हो गई। और भारत ने 280 रनों से ये मैच अपने नाम कर लिया।
ये रहा चौथे दिन का लेखा-जोखा
- जडेजा ने लिटन दास को आउट कर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। वह सिर्फ़ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। बांग्लादेश ने 205 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया।
- 222 रनों पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा। Ashwin ने मेहंदी हसन मेराज को आउट कर सातवां विकेट झटका। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- बांग्लादेश ने 222 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया है। नजमुल हुसैन शांतो 127 गेंद में 82 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर कैच आउट हुए।
- बांग्लादेश ने 228 के स्कोर पर 9वां विकेट गंवाया। अश्विन ने तस्कीन अहमद को आउट कर बांग्लादेश को 9वां झटका दिया। यह उनकी छठी विकेट थी। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी 6 विकेट चटकाकर अश्विन ने इतिहास रच दिया।
- 10 वें विकेट के रूप में सर जडेजा ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को क्लीन बोल्ड करके भारत को सीरीज़ में 1-0 की बढ़त दिला दी। (IND vs BAN 1st Test)


