More
    HomeSportsTest Cricket: लाल गेंद से क्यों खेला जाता है टेस्ट मैच! स्विंग...

    Test Cricket: लाल गेंद से क्यों खेला जाता है टेस्ट मैच! स्विंग और रंग का क्या है फैक्टर !

    Published on

    spot_img

    Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में लाल रंग की गेंद का इस्तेमाल होता है। बाक़ी सभी फॉर्मेट में सफ़ेग रंग की गेंदों का। आइए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में लाल रंग की गेंद का इस्तेमाल करने के पीछे माजरा क्या है! साथ ही समझेंगे टेस्ट में स्विंग का फैक्टर !

    Test Cricket: इन दिनों भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच (Test Cricket) में पहले ही दिन अश्विन के शतकीय तलवार, सर जडेजा की ढ़ाल की और बुमराह के स्विंग के आगे बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से नतमस्तक दिखी।

    क्रिकेट इतिहास में 1877 में पहला टेस्ट (Test Cricket) मैच खेला गया। यानी रेड बॉल क्रिकेट । टेस्ट क्रिकेट के कई साल बाद वनडे यानि वाइट बॉल क्रिकेट खेला जान शुरू हुआ।
    अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आख़िर टेस्ट मैच क्यूं लाल गेंद से खेला जाता है। आइए जानते हैं।

    दिन में लाल गेंद को देखना होता है आसान

    टेस्ट मैच (Test Cricket) जेनरली दिन में खेला जाता है। जिसकी वजह से भी टेस्ट में लाल रंग की गेंद का इस्तेमाल होता है। क्योंकि दिन के समय में लाल रंग की गेंद को देख पाना ज़्यादा आसान होता है।

    चूंकि लंबे फॉर्मेट के मैच में एक दिन 90 ओवर फेंके जाते हैं, ऐसे में सफेद की तुलना में लाल गेंद अधिक टिकाऊ भी साबित होती आई है। सफेद गेंद जल्दी पुरानी हो जाती है, लेकिन लाल गेंद को सही से सहेजा जाए तो वह 70-80 ओवर तक भी अच्छी हालत में बनी रह सकती है। टेस्ट मैचों (Test Cricket) में 80 ओवर के बाद गेंद बदले जाने का नियम है।

    रिवर्स स्विंग है लाल रंग का एक्स फैक्टर

    सफ़ेद रंग की गेंद जब नई रहती है तो कई डिग्री तक स्विंग देखने को मिलती है। हालांकि T20 मैचों की मार-धार क्रिकेट में रिवर्स स्विंग कम ही देखने को मिलता है। वनडे में भी जब से दोनो छोर से सफ़ेद गेंद का चलन शुरु हुआ है तब से रिवर्स स्विंग कम ही देखने को मिलती है।

    मगर लाल गेंद ज़्यादा टिकाऊ भी होती है और उसकी खाल को ऐसे टांका जाता है जिससे की धारी टप्पा खाए तो बॉलर को अच्छी स्विंग मिले। लाल रंग में 40-50 ओवर पुरानी गेंद रिवर्स होना शुरू हो जाती है।

    ऐसे में गेंद पुरानी और खस्ता हालत में होने के बाद भी गेंदबाजी टीम के लिए फायदेमंद साबित होती आई है। इसलिए टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में लाल रंग की गेंद का महत्व है।

    असल मायनों में टेस्ट (Test Cricket) में लाल रंग की गेंद का इस्तेमाल इसलिए होता है ताकि गेम में रिवर्स स्विंग का आनंद और ज़ायका बना रहे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...