More
    HomeWorld newsLebanon में इजरायली हवाई हमलों में गई 47 की जान, 22 घायल

    Lebanon में इजरायली हवाई हमलों में गई 47 की जान, 22 घायल

    Published on

    spot_img

    Lebanon के पूर्वी प्रांत बालबेक-हर्मेल पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 22 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

    समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्रांत के गवर्नर बशीर खोडर ने बताया कि हताहतों में प्रांत के विभिन्न शहरों और गांवों के लोग शामिल हैं। बचाव दल अब भी नष्ट घरों के मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

    लेबनान (Lebanon) के सैन्य सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि इजरायली सेना ने गुरुवार को दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 48 हवाई हमले किए, जबकि दक्षिणी लेबनान के 18 सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर करीब 100 गोले दागे गए।

    इस बीच, हिजबुल्लाह ने एक बयान में दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मिसाइलों से मध्य इजरायल पर हमला किया है।

    बयान में कहा गया है, “पहली बार क्वालिटेटिव मिसाइल्स की बौछार ने हत्ज़ोर एयरबेस को निशाना बनाया जो लेबनानी सीमा से 150 किलोमीटर दूर किबुत्ज हत्जोर अशदोद के पास मध्य इजरायल में स्थित है।”

    बयान के अनुसार, इस बीच हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान (Lebanon) और उत्तरी इजरायल में विभिन्न स्थलों पर इजरायली सैन्य ठिकानों को भी मिसाइलों से निशाना बनाया।

    सितंबर से इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष तेज लेबनान (Lebanon) पर हवाई हमले बढ़ा दिए हैं। अक्टूबर की शुरुआत में इजरायल ने लेबनान (Lebanon) में अपनी उत्तरी सीमा पर जमीनी अभियान शुरू किया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this