More
    HomeSportsICC टेस्ट रैंकिंग में Jasprit Bumrah नंबर 1 पर काबिज, अश्विन के...

    ICC टेस्ट रैंकिंग में Jasprit Bumrah नंबर 1 पर काबिज, अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी

    Published on

    spot_img

    भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में एक नई उपलब्धि हासिल की है। Jasprit Bumrah आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं।

    बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले Japrit Bumrah ने ICC की पुरुषों की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। Japrit Bumrah ने भारतीय स्पिनर आर अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किया है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद यह मुकाम हासिल किया है।

    904 अंक के साथ Japrit Bumrah पहले स्थान पर काबिज

    Japrit Bumrah ने ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट चटकाए हैं। उनकी इसी प्रदर्शन के बदौलत ICC रेटिंग में 14 अंक का इजाफा देखने को मिला। बुमराह के कुल 904 अंक हो गए हैं। भारतीय स्पिनर आर. अश्विन को दिसंबर 2016 में 904 रेटिंग प्वाइंट्स मिला था। बुमराह इस समय रैंकिंग में 904 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। ICC रैंकिंग में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा है। आपको बता दें कि बुमराह और रबाडा के बीच में 48 पॉइंट का अंतर है।

    जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर है काबिज

    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चौथे स्थान पर हैं। भारत के अनुभवी गेंदबाज आर. अश्विन पांचवें स्थान पर काबिज हैं। जिन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट के बाद संन्यास ले लिया था। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ब्रिसबेन टेस्ट में मामूली प्रदर्शन के कारण चार स्थानों का नुकसान हुआ और वह दसवें स्थान पर पहुंच गए।

    आपको बता दें कि बुमराह ने तीन टेस्ट मैचों में 21 विकेट झटके हैं। बुमराह ने 10.90 के औसत से गेंदबाजी की है। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को घुटने पर टेका दिया।  

    ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग (25 दिसंबर 2024 के अनुसार)-

    1. जसप्रीत बुमराह (भारत) – 904 अंक
    2. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) – 856 अंक
    3. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 852 अंक
    4. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 822 अंक
    5. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 789 अंक
    6. मेट हेनरी (न्यूजीलैंड) – 782 अंक
    7. नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) – 770 अंक
    8. प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका) – 768 अंक
    9. नॉमल अली (पाकिस्तान) – 759 अंक
    10. रविंद्र जडेजा (भारत) – 755 अंक

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...