More
    HomeWorld newsJeshoreshwari Kali Temple: बांग्लादेश के काली मंदिर से मुकुट चोरी, PM मोदी...

    Jeshoreshwari Kali Temple: बांग्लादेश के काली मंदिर से मुकुट चोरी, PM मोदी ने दिया था उपहार

    Published on

    spot_img

    बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी काली मंदिर (Jeshoreshwari Kali Temple) से मां दुर्गा का मुकुट चोरी हो गया है। यह मुकुट पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 साल पहले चढ़ाया था।

    बांग्लादेश में सतखीरा के जेशोरेश्वरी काली मंदिर (Jeshoreshwari Kali Temple) से एक चोर काली माता का मुकुट चुरा ले गया।

    इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें एक चोर को मंदिर में देवी काली का मुकुट चुराते देखा जा सकता है।

    सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज में जींस और टी-शर्ट पहने एक लड़का मंदिर में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। मुकुट को उठाने के बाद वह उसे अपने टी-शर्ट के अंदर छिपा लेता है और आराम से मंदिर से निकल जाता है।

    मंदिर के सेवादार ने मुकुट गायब देखा तो स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी।

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्च, 2021 में अपने बांग्लादेश दौरे पर ये मुकुट उपहार में दिया था। पीएम मोदी ने मुकुट मंदिर में चढ़ाया था। चांदी के इस मुकुट पर सोने की परत चढ़ी थी।

    51 शक्ति पीठों में से एक है जेशोरेश्वरी मंदिर
    मां काली का जेशोरेश्वरी काली मंदिर (Jeshoreshwari Kali Temple) हिंदू धर्म में 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, इस मंदिर में माता सती की बाईं हथेली गिरी थी।

    इस मंदिर का नाम ‘जेशोरेश्वरी’ इसलिए रखा गया क्योंकि यह जेस्सोर इलाके में है। मां काली दुर्गा के 9 रूपों में से एक हैं।

    मंदिर (Jeshoreshwari Kali Temple) में देवी की मूर्ति को शक्ति और समर्पण की प्रतीक माना जाता है। यहां श्रद्धालु माता से आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में जो भी भक्त आता है उसको भय, रोग से मुक्ति मिलती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाओं को माता पूरा करती हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this