More
    HomeEntertainmentएटली से लुक्स के सवाल पर ट्रोल हुए Kapil Sharma, बोले- मैंने...

    एटली से लुक्स के सवाल पर ट्रोल हुए Kapil Sharma, बोले- मैंने उनके लुक्स को लेकर नहीं की बात

    Published on

    spot_img

    निर्देशक और प्रोड्यूसर एटली हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने Kapil Sharma के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे हुए थे।

    एटली अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को प्रमोट करने के लिए टीम के साथ आए हुए थे। उनके साथ फिल्म के एक्टर वरुण धवन, वामिक गब्बी और कीर्ति सुरेश भी शो पर पहुंचे थे।

    Kapil Sharma ने एटली से अपीरियंस पर पूछा था सवाल

    Kapil Sharma के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कपिल शर्मा एटली से उनके अपीरियंस को लेकर सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में Kapil Sharma ने एटली से पूछते हुए नजर आते है कि एटली सर आप बहुत यंग हो और आप इतने बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बन गए हैं। कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप किसी स्टार से पहली बार मिलने गए और उसको लगा ही न हो कि आप एटली हैं। उन्होंने कहा कि सामने वाले इंसान ने पूछा हो कि एटली कहां है?

    लोगों को अपीरियंस से नहीं दिल से जज करना चाहिए- एटली

    इस पर एटली ने जवाब देते हुए कहा कि मैं आपके सवाल को समझ गया हूं। मैं जवाब देने की कोशिश करता हूं। मैं ए आर मुर्गदास सर का आभारी हूं। उन्होंने मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूसर की थी। उन्होंने स्क्रिप्ट देखी थी। ये नहीं देखा था कि मैं कैसा दिखता हूं। उन्हें मेरा नैरेशन बहुत पसंद आया था। मुझे लगता है कि हमें लोगों को अपीरियंस से जज नहीं करना चाहिए। आपको लोगों को दिल से जज करना चाहिए।

    उनके लुक्स को लेकर नहीं की है बात- Kapil Sharma

    विवाद बढ़ने पर Kapil Sharma ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। Kapil Sharma ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आप ये बता सकते हैं कि वीडियो में मैंने कब और कहां उनके लुक्स को लेकर बात की है? सोशल मीडिया पर नफरत मत फैलाइए। आप सभी पहले पूरा इंटरव्यू देखिए और खुद से डिसाइड कीजिए। किसी की भी पोस्ट को आंख मूंद कर फॉलो मत कीजीए।

    आपको बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित बेबी जॉन फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को जनता ने खूब सराहा है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...