More
    HomeEntertainmentKartik Aryan ने गोवा में मनाया अपना 34वां बर्थडे, शेयर की तस्वीर

    Kartik Aryan ने गोवा में मनाया अपना 34वां बर्थडे, शेयर की तस्वीर

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के अभिनेता Kartik Aryan का जन्मदिन 22 नवंबर को था। कार्तिक आर्यन 34 साल के हो गए हैं।

    Kartik Aryan अपने बर्थ डे ईव पर गोवा के बीच पर एन्जॉय कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ तस्वीर साझा की। तस्वीर में समंदर, रेत और सूरज के साथ कार्तिक आर्यन भी दिख रहे हैं। वो यहां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हुए हैं।

    Kartik Aryan ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

    Kartik Aryan ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वह धूप, रेत और समंदर का आनंद उठाते हुए दिख रहे हैं। बीच पर खड़े अभिनेता को गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए सूरज को निहारते देखा जा सकता है। तस्वीर के कैप्शन में एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया गया है।

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने गोवा बीच से एक ग्लास की तस्वीर पोस्ट की जिसके बैकग्राउंड में एस्प्रेसो गाना सुना जा सकता है। अगली स्टोरी में कार्तिक आर्यन को बीच के किनारे सनसेट की खूबसूरती को निहारते देखे जा सकते हैं। उनकी इस पोस्ट पर गायक सोनू निगम ने रिएक्ट किया है। बॉलीवुड स्टार को उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    Kartik Aryan ने दिलजीत दोसांझ के साथ किया था कॉन्सर्ट

    हाल ही में कार्तिक आर्यन गुजरात में थे, जहां उन्होंने अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। जहां दोनों को स्टेज पर नाचते और गले मिलते हुए देखा गया। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिलजीत और कार्तिक हाथ उठाए हुए थे और दोनों काले रंग के आउटफिट में थे। वहीं, दूसरी तस्वीर में कार्तिक आर्यन दिलजीत सिंह को पीछे से गले लगाते दिखे थे।

    तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक और दिलजीत ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत कार्तिक की  “भूल भुलैया 3” का गाना “हरे कृष्णा हरे राम” गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार रूह बाबा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    2011 में की थी करियर की शुरुआत

    आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में प्यार का पंचनामा फिल्म के साथ की थी। इस फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दी। इसी फिल्म में उनके 5 मिनट के लंबे चौड़े डायलॉग को काफी पसंद किया था। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। उनकी यह फिल्म सुपर हिट हुई थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...