More
    HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 3 ने मारी बाजी, सोमवार को की...

    बॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 3 ने मारी बाजी, सोमवार को की बंपर कमाई

    Published on

    spot_img

    दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ रिलीज हुई थी।

    Bhool Bhulaiyaa 3 ने अपने पहले हफ्ते की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। अनीस बजमी द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अपनी लागत का 75 प्रतिशत वसूल लिया है। Bhool Bhulaiyaa 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ दिख रहा है कि यह फिल्म जल्द ही ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल करने वाली है। Bhool Bhulaiyaa 3 ने अपने पहले सोमवार में भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन 17.50 करोड़ का कारोबार किया।

    150 करोड़ में बनी है Bhool Bhulaiyaa 3

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 3 का बजट 150 करोड़ का है। फिल्म ने पहले चार दिनों में 123.50 करोड़ की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, राजपाल यादव जैसे अन्य सितारे ने भी अहम किरदार निभाएं हैं।

    भूल भुलैया 3 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

    भूल भुलैया 3 ने पहले दिन 35.5 करोड़ की ओपनिंग की। यह कार्तिक आर्यन की अब तक के सबसे बड़ी ओपनिंग है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ की कमाई की। Bhool Bhulaiyaa 3 का जादू रविवार को भी बरकरार रहा। फिल्म ने 33.5 करोड़ की कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 17.50 करोड़ की कमाई की है। Bhool Bhulaiyaa 3 ने कुल 123.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

    फिल्म की सफलता को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि ‘भूल भुलैया 3’ अपने दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का क्लाइमैक्स और संगीत दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

    300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है भूल भुलैया 3

    आपको बता दें कि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई थी। इस टक्कर से भूल भुलैया 3 के कमाई पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। भूल भुलैया 3 के पास कमाई करने के लिए लगभग एक महीने का समय है। इस महीने कोई अन्य बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि ‘भूल भुलैया 3’ के पास 300 करोड़ की कमाई करने का अच्छा मौका है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो वह नए बेंचमार्क सेट कर सकती है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...