More
    HomeCrimeMP में आर्मी अफसरों से लूटपाट, महिला दोस्त से Gang Rape

    MP में आर्मी अफसरों से लूटपाट, महिला दोस्त से Gang Rape

    Published on

    spot_img

    कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुए रेप और मर्डर का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि मध्य प्रदेश में ऐसी ही हैवानियत की घटना सामने आई है। यहाँ सेना के दो ट्रेनी अफसरों से लूटपाट और उनकी महिला दोस्त से गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है।

    घटना मंगलवार रात की है जब सेना के दो ट्रेनी अफसरों से लूटपाट के दौरान हथियारबंद आठ लोगों ने उनकी एक महिला दोस्त से गैंगरेप (Gang Rape) किया। ट्रेनी अफसरों के साथ मारपीट भी की गई। आरोपी लूटपाट को अंजाम देने के लिए निकले थे।

    मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने मामले में लूट-डकैती, गैंगरेप (Gang Rape), मारपीट और आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।

    10 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
    घटना का शिकार हुए ये दोनों आर्मी अफसर अभी इंदौर स्थित महू आर्मी कॉलेज में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये दोनों अपनी दो महिला दोस्तों के साथ दोपहर में छोटी जाम गए थे। इन्होंने पिकनिक का प्लान बनाया।

    देर शाम वहां हथियार से लैस आठ लोग पहुंचे। उनमें से कुछ ने पिस्टल तो कुछ के पास चाकू रखे थे। उन्होंने ट्रेनी आर्मी अफसरों के साथ मारपीट की और फिर लूटपाट को अंजाम दिया। इसके बाद एक आर्मी अफसर और उनकी महिला मित्र को आरोपियों ने अपने कब्जे में रखकर दो अन्य को 10 लाख रुपए लाने के लिए कहा।

    इसके बाद ये दोनों वहां से भागकर अपने कमांडिंग अफसर के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। फिर कमांडिंग अफसर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी और आर्मी अफसर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तबतक आरोपी वहां से भाग चुके थे।

    मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
    पुलिस ने महू सिविल हॉस्पिटल में रेप पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारी लोकेंद्र सिंह हिरौरे के हवाले से रेप की पुष्टि की है। घायल ट्रेनी अफसर का भी इलाज करवाया गया।

    राहुल गांधी क्या बोले?
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर ट्वीट कर कहा- मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है।”

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this