More
    HomeNationalMaharashtra चुनाव में बैग चेकिंग पर सियासत तेज, उद्धव ठाकरे के अलावा...

    Maharashtra चुनाव में बैग चेकिंग पर सियासत तेज, उद्धव ठाकरे के अलावा और किन नेताओं की हुई चेकिंग?

    Published on

    spot_img

    Maharashtra के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर शिवसेना (यूबीटी) चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी और महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस तरह की चेकिंग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जरूरत बताया है।

    दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने चेकिंग की थी। इस दौरान उद्धव ठाकरे का हेलीकॉप्टर जैसे ही उस्मानाबाद के औसा विधानसभा क्षेत्र में उतरा तो चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंच गई और उन्होंने इसकी चेकिंग की। इससे पहले सोमवार को यवतमाल जिले में ठाकरे का बैग चेक किया गया था।

    इसके अलावा Maharashtra के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बैग को एयरपोर्ट पर चेक किया गया था। भाजपा ने खुद इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। भाजपा ने बताया कि 7 नवंबर को यवतमाल जिले में देवेंद्र फडणवीस का बैग चेक किया गया।

    यही नहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बैग चेक करने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, “आज चुनाव प्रचार के लिए जाते समय चुनाव आयोग ने मेरे बैग और हेलीकॉप्टर की नियमित जांच की। मैंने पूरा सहयोग किया और मेरा मानना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय आवश्यक हैं। हम सभी कानून का सम्मान करें और हमारे लोकतंत्र की अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन करें।”

    इसके अलावा पालघर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की तलाशी ली गई जहां वो चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। पुणे में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का भी बैग चेक किया गया है।

    इसके अलावा लातूर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी हेलीकॉप्टर चेक किया गया है। बताया जा रहा है कि वह लातूर में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई।

    Maharashtra की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। लेकिन उससे पहले ही महाराष्ट्र में नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर चेकिंग का मुद्दा गरमा गया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...