महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का हेलीकॉप्टर और सामान एक दिन में दो बार चेक किया गया।
Uddhav Thackeray मंगलवार को चुनाव प्रचार करने के लिए लातूर पहुंचे थे। जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। इससे पहले 11 नवंबर को यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर उद्धव ठाकरे के बैग की जांच की गई थी।
Uddhav Thackeray ने बोला पीएम मोदी पर हमला
उद्धव ठाकरे एक दिन में दो बार जांच किए जाने से नाराज दिखे। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी भी तो सोलापुर में थे, उनके हेलीकॉप्टर को तो चेक नहीं किया गया। उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उड़ीसा में जब पीएम के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई थी तो एक शख्स को सस्पेंड कर दिया गया था। पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे चुनाव अधिकारियों से शिकायत नहीं है, बल्कि शिकायत उन लोगों से है जो जानबूझकर ऐसा करवा रहे हैं।
चुनाव आयोग महायुति नेताओं के सामान क्यों नहीं चेक करती- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच करोड़ों का लेनदेन हो रहा है। संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम करता है, हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने 25-25 करोड़ रुपए भेजे हैं। क्या चुनाव आयोग महायुति नेताओं के सामान और हेलीकॉप्टर की जांच करता है? क्या महायुति नेताओं के बैग में केवल अंडरवियर है?
Uddhav Thackeray ने अधिकारियों से किया सवाल
आपको बता दें कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यवतमाल जिले वानी हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की तो उन्हें गुस्सा आ गया और वह अधिकारियों की वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि उद्धव ठाकरे अधिकारियों से आई कार्ड दिखाने के लिए कह रहे हैं और नाम पूछ रहे हैं।
Uddhav Thackeray इस वीडियो में पूछते हुए दिख रहे हैं कि इससे पहले किसका बैग चेक किया? मोदी आए थे उनका चेक किया क्या? उद्धव ठाकरे इसके बाद अपना बैग चेक करवाते हुए दिखाई देते हैं।


