More
    HomeNationalMaharashtra Election: Sharad Pawar ने बताया MVA कैसे तय करेगी मुख्यमंत्री पद...

    Maharashtra Election: Sharad Pawar ने बताया MVA कैसे तय करेगी मुख्यमंत्री पद का दावेदार

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले Sharad Pawar ने बताया कि MVA गठबंधन का सीएम फेस कैसे चुना जाएगा।

    महाराष्ट्र में वोटिंग में महज 10 दिन ही समय बचा हुआ है। जैसे-जैसे वोटिंग नजदीक आ रहा है, राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति गठबंधन के बीच में मुकाबला है। दोनों ही गठबंधन ने अभी तक सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें कि फिलहाल महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है और सीएम एकनाथ शिंदे हैं।

    उद्धव ठाकरे बनना चाहते हैं MVA का सीएम फेस

    शिवसेना यूबीटी के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि उनको एमवीए गठबंधन के सीएम फेस के तौर पर पेश किया जाए। लेकिन एमवीए गठबंधन के चाणक्य और एनसीपी (शरद चंद्र) के प्रमुख Sharad Pawar इसके खिलाफ बताए जा रहे हैं।

    Sharad Pawar ने बताया सीएम फेस चुनने का फार्मूला

    Sharad Pawar ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एमवीए अगर विधानसभा का चुनाव जीत जाती है, तो जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें होंगी, उसी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। शरद पवार ने एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही गठबंधन के अंदर सीएम उम्मीदवार पेश नहीं किया गया है। लेकिन गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी का नेता ही मुख्यमंत्री बनने का दावेदार होगा।

    गठबंधन का मुख्य लक्ष्य है सत्ता में आना- Sharad Pawar

    Sharad Pawar ने आगे कहा कि किसी भी कीमत पर सत्ता में आना गठबंधन का मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री को लेकर उचित समय पर फैसला कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के सीएम फेस की उम्मीदवारी को लेकर शरद पवार ने विरोध किया था। कांग्रेस ने भी Sharad Pawar का समर्थन किया था।

    शरद पवार के इस बयान ने उद्धव ठाकरे के लिए टेंशन बढ़ा दी है। आपको बता दें कि एमवीए गठबंधन में शिवसेना सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में अगर उद्धव ठाकरे को फिर से महाराष्ट्र का सीएम बनना है तो उन्हें सबसे ज्यादा सीटें जीतनी होंगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this