More
    HomeNationalMaharashtra: पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

    Maharashtra: पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता Anil Deshmukh पर सोमवार शाम को हमला हुआ।

    Anil Deshmukh नागपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हुए थे। अनिल देशमुख जब चुनाव प्रचार करके वापस लौट रहे थे तब उनके ऊपर हमला किया गया। नागपुर के बेलफाटा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने अनिल देशमुख के कार पर पथराव कर दिया। हमले में अनिल देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए है।

    Anil Deshmukh के सिर पर आई गंभीर चोट

    Anil Deshmukh कार की आगे की सीट पर बैठे हुए थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। वीडियो में उनकी सफेद कुर्ता खून से लथपथ दिख रही है। कार की विंडशील्ड और खिड़कियां टूट गईं, और कांच के टुकड़े अंदर बिखरे हुए देखे गए। Anil Deshmukh को नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना उस समय हुई जब अनिल देशमुख टिनखेड़ा बिश्नूर रोड पर नरखेड गांव में एक जनसभा को संबोधित करके कटोल लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा- पुलिस अधीक्षक

    नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद कटोल पुलिस स्टेशन के बाहर अनिल देशमुख के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। समर्थक हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है- बालासाहेब थोराट

    कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे “प्राणघातक हमला” करार दिया। उन्होंने कहा, “यह घटना इस बात का संकेत है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।”

    यह हमला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुआ है। जहां अनिल देशमुख के बेटे सलील देशमुख कटोल विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी (शरद पवार गुट) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के चरण सिंह ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...