More
    HomeNationalMaharashtra: गृह मंत्री Amit Shah के हेलीकॉप्टर की हुई जांच, अधिकारियों ने...

    Maharashtra: गृह मंत्री Amit Shah के हेलीकॉप्टर की हुई जांच, अधिकारियों ने ली बैग की तलाशी

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। देश के तमाम बड़े नेताओं के हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। आज Amit Shah के हेलीकॉप्टर की भी जांच की गई है।

    महाराष्ट्र में हाल ही में उद्धव ठाकरे का हेलीकॉप्टर और बैग 24 घंटे में दो बार चेक किया गया था। इसके बाद से ही राज्य में हेलीकॉप्टर जांच का मुद्दा गरमा गया। एक के बाद एक कई नेताओं के हेलीकॉप्टर की जांच की गई। आज केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah हिंगोली में जनसभा को संबोधित करने गए थे। हिंगोली में अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई।

    हेलीकॉप्टर जांच का वीडियो Amit Shah ने किया शेयर

    चुनाव आयोग के अधिकारियों ने Amit Shah के हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर हिंगोली में लैंड करता है। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी उनके हेलीकॉप्टर और बैग की जांच करते हैं।

    बीजेपी निष्पक्ष चुनाव में विश्वास रखती है- Amit Shah

    गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।”

    उन्होंने कहा, ”एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।”

    महाराष्ट्र चुनाव में हेलीकॉप्टर जांच बना मुद्दा

    आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने के बाद विवाद शुरू हो गया था। चुनाव आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट भी किया था। जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने बीजेपी पर हमला बोला था और पूछा था कि क्या गृह मंत्री Amit Shah और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना बैग चेक करेंगे? उद्धव ठाकरे के समर्थन में विपक्ष के कई नेताओं ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच भी की गई थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...