More
    HomeEntertainmentMardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म इस साल होगी रिलीज

    Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म इस साल होगी रिलीज

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Mardaani 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है।

    यशराज फिल्म्स (YRF) ने घोषणा की है कि रानी मुखर्जी की फिल्म Mardaani 3 साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज फिल्म ने यह घोषणा मर्दानी 2 की रिलीज की सालगिरह के मौके पर की गई है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 से शुरू होगी।

    साल 2026 में होगी Mardaani 3 रिलीज

    पोस्टर रिलीज करने के साथ फिल्म के निर्माताओं ने लिखा कि इंतजार खत्म रानी मुखर्जी वापस आ रही हैं। वह भी अपनी कड़क और निर्भीक पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय के रूप में। मर्दानी 3, साल 2026 में सिनेमाघरों में। आपको बता दें कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य किरदार निभा रही है। मर्दानी फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी है। इस फिल्म के पहले दो भागों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की है।

    साल 2025 में शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग- रानी मुखर्जी

    Mardaani 3 फिल्म के बारे में बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 में मर्दानी 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। मेरे लिए यह हमेशा खास होता है जब मैं पुलिस की वर्दी पहनती हूं। एक ऐसा किरदार निभाती हूं जिसने मुझे हमेशा प्यार दिया है। मैं गर्व से मर्दानी 3 में फिर से शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाऊंगी। यह उन सभी अनसुने, साहसी और आत्म-निःस्वार्थ पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि है जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए बिना थके काम करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि जब हम Mardaani 3 बनाने की योजना बना रहे थे, तो हम यह उम्मीद कर रहे थे कि हम एक ऐसी स्क्रिप्ट ढूंढ पाएंगे जो मर्दानी फ्रेंचाइजी की फिल्म देखने के अनुभव को और ऊंचा कर सके। मुझे जो स्क्रिप्ट मिली है, मैं उसे देखकर बहुत उत्साहित हूं। मैं यही उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर वैसा ही महसूस करें जैसा हम महसूस कर रहे हैं।

    Mardaani 3 एक डार्क, डेडली और क्रूर फिल्म है- रानी मुखर्जी

    रानी ने कहा कि मर्दानी एक बेहद दिल के करीब फ्रेंचाइजी है और हमारे ऊपर इस फिल्म से जुड़ी दर्शकों की उम्मीदों को पूरा करने की जिम्मेदारी है। हम इस उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मर्दानी 3 एक डार्क, डेडली और क्रूर फिल्म है। मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है और मैं उम्मीद करती हूं कि वे इस फिल्म को उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने हमेशा से दिया है।

    आपको बता दें कि मर्दानी का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था। इसके बाद साल 2019 में इसका सीक्वल मर्दानी 2 आया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी सराहा था।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...