More
    HomeEntertainmentMere Husband ki Biwi इस दिन होगी रिलीज, अर्जुन कपूर, भूमि और...

    Mere Husband ki Biwi इस दिन होगी रिलीज, अर्जुन कपूर, भूमि और रकुल साथ आएंगे नजर

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “Mere Husband ki Biwi” की रिलीज डेट अनाउंस कर दिया गया है।

    फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की गई है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

    पूजा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पेज पर मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि “यहां प्यार की ज्योमेट्री थोड़ी ट्विस्टेड है—क्योंकि ये लव ट्राएंगल नहीं, पूरा सर्कल है।” इस अनोखी और मजेदार लाइन से फिल्म के स्टोरी लाइन की झलक मिलती है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।

    ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के खिलाफ लुधियाना में दर्ज हुई शिकायत, गानों से शराब को बढ़ावा देने का है आरोप

    मुदस्सर ने इससे पहले पति, पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगी और खेल खेल में जैसी फिल्में बनाई है। मुदस्सर ने कहा कि फिल्म नया कंसेप्ट और ताजगी का वादा करता है। जो दर्शकों को हंसी के साथ एक नई कहानी पेश करेगा। आपको बता दें कि फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे।

    अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में आए थे नजर

    हाल ही में अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में नजर आए थे। सिंघम अगेन रामायण की पौराणिक गाथा पर आधारित एक समानांतर कथा प्रस्तुत करता है। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को डायरेक्ट किया था। रकुल प्रीत सिंह अपनी अगली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर दिखाई देंगी। ‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे।

    भूमि पेडनेकर दलदल सीरीज में आई थी नजर

    भूमि पेडनेकर ने डिजिटल दुनिया में कदम रखा है और वह अपनी वेब सीरीज दलदल के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह एक पुलिस अफसर के रूप में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अगले साल प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा, भूमि द रॉयल्स नामक एक और वेब शो में इशान खट्टर के साथ नजर आएंगी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...