More
    HomeNationalझारखंड में Modi के विमान में आई तकनीकी दिक्कत, राहुल और कल्पना...

    झारखंड में Modi के विमान में आई तकनीकी दिक्कत, राहुल और कल्पना के हेलीकॉप्टर को रोका

    Published on

    spot_img

    झारखंड में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में वयस्त है। आज झारखंड में पीएम Modi, राहुल गांधी और कल्पना सोरेन का विमान उड़ान नहीं भर सका।

    झारखंड में दो चरण में चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। देश और राज्य के तमाम बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी झारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

    PM Modi का विमान हुआ खराब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से शुक्रवार को उसे देवघर हवाई अड्डे पर ही रोका गया है। पीएम Modi बिहार के जमुई में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उनका विमान देवघर एयरपोर्ट पर उतरा और इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जमुई पहुंचे थे।

    इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्हें देवघर हवाई अड्डे से वापस दिल्ली लौटना था। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका विमान तकनीकी दिक्कत की वजह से उड़ान नहीं भर पाया है। इधर, पीएम के दौरे को लेकर देवघर को नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की वजह से शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टरों की भी उड़ानें रोकी गई हैं।

    ATS ने नहीं दी Rahul Gandhi को उड़ान भरने की अनुमति

    पीएम मोदी का विमान खराब होने के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में फंस गया। ATS ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के चॉपर को उड़ाने का क्लीयरेंस नहीं मिला था। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर करीब 45 मिनट तक हेलीपैड पर ही खड़ा रहा। कांग्रेस ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री Modi की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। आपको बता दें कि राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में रुका हुआ था। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है। विधायक ने इसे बीजेपी की गलत नीति बताया है।

    कल्पना सोरेन को भी नहीं मिली उड़ान भरने की अनुमति

    जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन देवघर विधानसभा में चुनाव प्रचार करने जाने वाली थी। कल्पना सोरेन देवघर के सोनवा डंगाल (रिखिया) में आयोजित जनसभा को संबोधित करने जाने वाली थी। लेकिन ATS ने कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी। इस कारण कल्पना सोरेन समय पर जनसभा में नहीं पहुंच पाईं। बताया गया कि प्रधानमंत्री Modi का विमान देवघर एयरपोर्ट पर होने की वजह से नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस वजह से हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...