More
    HomeNationalझारखंड में Rahul Gandhi बोले, ‘जिस दिन जातीय जनगणना हो गई, देश...

    झारखंड में Rahul Gandhi बोले, ‘जिस दिन जातीय जनगणना हो गई, देश का चेहरा बदल जाएगा’

    Published on

    spot_img

    लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

    Rahul Gandhi ने कहा कि जिस दिन जातीय जनगणना हो गई, उसी दिन से देश का चेहरा बदल जाएगा। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों को उनकी असली ताकत का पता चलेगा और इसके बाद एक नई राजनीति की शुरुआत हो जाएगी।

    कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा भले ही जातीय जनगणना की मांग नकार दे, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकसभा में इसका प्रस्ताव पास करेगी। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों की सही संख्या सामने आते ही हम आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार को झारखंड से लेकर दिल्ली तक तोड़कर दिखाएंगे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में भाजपा ने पिछड़ों का रिजर्वेशन 27 से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया। इस बार हमारी सरकार बनते ही एसटी का रिजर्वेशन 26 से 28 प्रतिशत, एससी 10 से 12 प्रतिशत और पिछड़ों का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

    Rahul Gandhi ने झारखंड और महाराष्ट्र में हो रहे चुनाव को राजनीतिक लड़ाई से ज्यादा विचारधारा की लड़ाई बताते हुए कहा कि एक तरफ बीजेपी और आरएसएस अंबेडकर और गांधी जी के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इसे बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    Rahul Gandhi ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मोदी जी कहते हैं कि राहुल गांधी लाल किताब दिखा रहा है। इसके पन्ने खाली हैं। ऐसा इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि मोदी जी ने इसे पढ़ा नहीं है। अगर वे इसे पढ़ लेते तो देश में नफरत और हिंसा फैलाने का काम नहीं करते।’

    उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष ब्यूरोक्रेसी में आदिवासियों और पिछड़ों की भागीदारी नहीं के बराबर हैं। उन्होंने कहा, ‘90 अफसर आपकी सारी की सारी जीएसटी बांटते हैं, वो तय करते हैं कि पैसा कैसे बांटा जाएगा। इन 90 लोगों में एक आदिवासी है। आपकी आबादी आठ प्रतिशत है, पर भागीदारी 100 रुपये में 10 पैसे है। पिछड़ों की आबादी कम से कम 50 प्रतिशत है, उनके तीन अफसर है। 100 रुपये में से पांच रुपये के निर्णय लेने का अधिकार उनके हिस्से में है।’

    Rahul Gandhi ने कहा कि झारखंड में आपने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री चुना, वे आदिवासी समाज से आते हैं। उनको बीजेपी और आरएसएस ने जेल में डाला। इसे याद रखिए।

    झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणाओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हम हर महीने 2500 रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगे। चुनाव के बाद धान की एमएसपी 3200 रुपये हो जाएगी। हम गरीबों के लिए 15 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना ला रहे हैं। गरीब बीमार पड़ेंगे तो उनको इलाज के लिए एक रुपया नहीं देना पड़ेगा।”

    Rahul Gandhi ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि देश सबका हो, केवल अरबपतियों का नहीं। किसान का सम्मान होना चाहिए। उसको सही मौका मिलना चाहिए। जीएसटी से फायदा अरबपतियों को होता है। नोटबंदी ने छोटे बिजनेसमैन को खत्म कर दिया। झारखंड की सरकार अगले पांच साल में दस लाख रोजगार देने की पूरी कोशिश करेगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...