More
    HomeCrimeMP News: सास ने गर्म लोहे से जलाया, ससुर ने प्राइवेट पार्ट...

    MP News: सास ने गर्म लोहे से जलाया, ससुर ने प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया

    Published on

    spot_img

    MP News: मध्य प्रदेश से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला के साथ क्रूरता किया गया है।

    मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने बुरी तरह से प्रताड़ित किया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे से जलाया और मिर्च पाउडर लगा दिया। यह घटना 13 दिसंबर की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रोहित रुहेला नाम का व्यक्ति उसके घर में घुसकर भाप मांगने की मशीन मांग रहा था। जब महिला ने उसे गेट पर रुकने को कहा, तो वह जबरदस्ती कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला की ननद कमरे में आई, जिसको देखकर आरोपी भाग गया।

    प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर लगाया- पीड़ित

    इसके बाद, महिला की ननद ने सास-ससुर को बुलाया और महिला पर आरोप लगाने लगी। शिकायत के मुताबिक, महिला के कपड़े उतरवा कर तीनों लोगों ने मिलकर लात, घूंसे और डंडों से उसे मारा। महिला ने कहा कि मुझे इतना मारा गया की मैं बेहोश हो गई थी। अगली सुबह ससुराल वालो ने फिर से मेरी पिटाई की। इस दौरान मेरे ससुर ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर लगाया और मेरी सास ने गर्म लोहे की छड़ी से मेरे जांघों सहित अन्य हिस्सों को जला दिया।

    इस धारा के तहत किया गया है मामला दर्ज

    इस घटना के बाद, पति और ससुर ने महिला को बाइक पर ले जाकर पुलिस थाने के पास छोड़ दिया। हालांकि, महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  

    पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल वालों और आरोपी रोहित रुहेला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें धारा 115(2), धारा 74, धारा 64 और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this