More
    HomeCrimeMP News: चोरी के आरोप में नाबालिग को उल्टा लटकाया, दी रूह...

    MP News: चोरी के आरोप में नाबालिग को उल्टा लटकाया, दी रूह कंपाने वाली सजा

    Published on

    spot_img

    MP News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

    मध्य प्रदेश (MP News) के पांढुर्णा जिले में 14 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में कड़ी सजा दी गई। उन्होंने नबालिग बच्चे के पैर बांध कर उसे उल्टा लटका दिया और फिर उसे लाल मिर्ची की धुनी दी। यह घटना दिवाली की रात यानी 31 अक्टूबर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

    पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मोहगांव थाना प्रभारी रूपलाल ने घटना के संबंध में बताया कि दिवाली की रात दो बच्चे दही का पैसा देने गांव के किसी शख्स के घर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने घर में रखी घड़ी चोरी कर ली। हालांकि जब पता चला कि शख्स घड़ी की तालाश कर रहा है तो दोनों बच्चों ने घर में वापस जाकर घड़ी रख दी।

    बच्चों पर लगा था घड़ी चोरी करने का आरोप

    हालांकि, इस बीच मौके पर मौजूद दो अन्य युवकों ने बच्चों को थोड़ी दूर जाने के बाद रोका और एक ट्रैक्टर गैराज में ले जाकर पूछताछ करने लगे। यहां उन्होंने दोनों बच्चों को उलटा लटका कर मारा और मिर्ची की धुनी दी। आपको बता दें कि दोनों युवक के घर से कुछ समय पहले सामान चोरी हुई थी। उनको लगा कि चोरी की घटना को इन बच्चों ने अंजाम दिया था।

    परिजन ने की थी पुलिस से शिकायत

    आरोपी सुरेंद्र बाबनकर ने घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो बच्चों के परिजनों के पास पहुंचा तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। बच्चों के परिजन ने थाने पहुंच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this