More
    HomeNationalभारत को मिलेंगे 31 MQ-9B ड्रोन, जानिए इनकी खासियत

    भारत को मिलेंगे 31 MQ-9B ड्रोन, जानिए इनकी खासियत

    Published on

    spot_img

    अमेरिका भारत को 31 एमक्यू-9बी (MQ-9B) प्रीडेटर ड्रोन की सप्लाई करेगा। यह डील 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर में हुई है।

    नई दिल्ली में मंगलवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस सौदे से जुड़े कागजात पर दस्तखत किए।

    भारत ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 31 एमक्यू-9बी स्काई गार्जियन खरीदने का प्रस्ताव रखा था।

    इस सौदे के तहत भारत को 31 हाई एल्टीट्यूड लांग एंड्योरेंस यूएवी मिलेंगे, जिनमें से नौसेना को 15 सी गार्जियन, जबकि सेना और वायु सेना को आठ-आठ स्काई गार्जियन वाले वर्जन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    यह डील भारत और अमेरिका के बीच की दोस्ती और गहरी करेगी। इस डील से भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

    एमक्यू-9बी (MQ-9B) की खासियत?
    MQ-9B हथियारों से लैस एक अत्यधिक रिफाइंड ड्रोन है। एमक्यू-9 को पहली बार 2001 में उड़ाया गया था। यह एक मल्टी-मिशन विमान है।

    यह सैटेलाइट से चलता है और 45 हजार फीट पर लक्ष्य के ऊपर तैर सकता है और 35 घंटे तक काम पर रह सकता है।

    एमक्यू-9बी (MQ-9B) ड्रोन नौ हार्डप्वाइंट के साथ आता है जो हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों के अलावा सेंसर और लेजर-गाइडेड बम ले जाने में सक्षम है।

    एमक्यू-9बी ड्रोन की क्षमता 27 घंटे से अधिक है। यह 3850 पाउंड (1746 किलोग्राम) पेलोड क्षमता के साथ 50,000 फीट की ऊंचाई तक काम कर सकता है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this