More
    HomeNationalMumbai Boat Accident: नाव हादसे में 13 लोगों की हुई मौत, 100...

    Mumbai Boat Accident: नाव हादसे में 13 लोगों की हुई मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

    Published on

    spot_img

    Mumbai Boat Accident: मुंबई से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बीते दिन मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल नाव के डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई है।

    रेस्क्यू टीम ने 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया। वहीं, 2 लोग अब भी लापता है। नीलकमल नाव की टक्कर तेज गति से आ रही भारतीय नौसेना की छोटी बोट से हो गई। भारतीय नौसेना ने इस हादसे पर बयान जारी किया है। भारतीय नौसेना ने कहा कि नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी।

    हादसे में 13 लोगों की हुई मौत

    इसी बीच बोट पायलट का बैलेंस बिगड़ा और नेवी की स्पीडबोट, जाकर एक यात्री नाव से टकरा गई। 80 लोगों की जगह वाले बोट में 100 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें 20 बच्चे भी थे। घटना के बाद 13 लोगों की मौत हो गई। जिसमें नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियन की मौत हुई है।

    नौसेना बोट के ड्राइवर और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इस घटना के बाद मुबंई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। साथ ही नौका सेवाओं को निलंबित कर दिया।

    किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी- चश्मदीद

    नाव में सवार एक चश्मदीद ने कहा कि हममें से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अचानक नेवी की स्पीड बोट हमारी बोट से आकर टकराई, जिसके बाद हमारी बोट डूबने लगी। करीब 25 मिनट बाद नेवी ने हमें रेस्क्यू किया। घटना के बाद टूरिस्ट बोट के ड्राइवर ने बताया कि हम घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे। पलटी हुई नाव पर सवार लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हमने 16 लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। मैंने जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी थी।

    घायलों को किया गया है अस्पताल में भर्ती

    जानकारी के मुताबिक घटना के बाद, रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी। 4 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    मृतक को मिलेगा 2 लाख का मुआवजा- PM Modi

    घटना के बाद केन्द्र और राज्य सरकार हरकत में आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर मृतकों और घायलों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे की बात भी कही।

    PM मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक को 2 लाख रुपए देगी। वहीं, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने ने भी घोषणा की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए दिया जाएगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...