More
    HomeNationalAdani Electricity ने अपने बिजली वितरण क्षेत्र में मनाया Fire Service Week

    Adani Electricity ने अपने बिजली वितरण क्षेत्र में मनाया Fire Service Week

    Published on

    spot_img

    मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आग से बचाव को बढ़ावा देने के लिए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) ने बुधवार को कहा कि वह अपने पूरे बिजली वितरण (Electricity distribution) क्षेत्र में 14 से 20 अप्रैल तक फायर सर्विस वीक (Fire Service Week) मना रही है।

    इस हफ्ते के दौरान, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) के पावर वॉरियर्स के लिए कई फायर सेफ्टी वर्कशॉप (Fire Safety Workshop) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम यूनाइट टू इग्नाइट, फायर सेफ इंडिया (Fire Safe India) तय की गई है, जिसमें फायर सेफ्टी (Fire Safety) में सामुदायिक भागीदारी, शिक्षा, तैयारी और इनोवेशन के महत्व पर जोर दिया गया है।

    गृह मंत्रालय के फायर एडवाइजर (Fire Adviser) के मार्गदर्शन में 14 से 20 अप्रैल तक देश भर में ‘फायर सर्विस वीक’ मनाया जाता है।

    फायर सर्विस वीक (Fire Service Week) 14 अप्रैल, 1944 को मुंबई बंदरगाह के विक्टोरिया डॉक पर हुई विनाशकारी आग और उसके बाद हुए विस्फोटों में मारे गए लोगों की याद में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी उद्योगों में फायर सेफ्टी को बढ़ाना है।

    बीते महीने, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) ने 4-10 मार्च के बीच नेशनल सेफ्टी वीक 2025 मनाया था।

    अदाणी ग्रुप की कंपनी (Adani Group’s company) ने एक बयान में कहा था कि यह 54वां नेशनल सेफ्टी वीक है और इस वर्ष की थीम सुरक्षा और स्वास्थ्य, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण रखी गई है।

    अदाणी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) के अनुसार, इस प्रोग्राम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने के साथ कंपनी के बिजली वितरण क्षेत्र और विभिन्न कार्य स्थलों पर सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

    अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारियों ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित वर्कशॉप में भाग लिया।

    छात्रों की सीखने की क्षमताओं को बढ़ावा देने और सीखने के परिणामों को बढ़ाने के उद्देश्य से, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और अदाणी फाउंडेशन ने पिछले महीने अपने वार्षिक कार्यक्रम उत्थान उत्सव का तीसरा संस्करण भी मनाया था। यह कंपनी के उत्थान सीएसआर प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो पढ़ाई में बच्चों की मदद करता है।

    उत्थान के तहत अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और अदाणी फाउंडेशन ने मलाड, दहिसर, बोरीवली, चेंबूर और कुर्ला में 83 सरकारी स्कूलों में 25,000 से ज्यादा बच्चों की मदद की है।

    लीडिंग बिजली वितरण कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई में तीन मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

    –आईएएनएस

    एबीएस/एबीएम

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...