More
    HomeCrimeOdisha: बाइक खरीदने के लिए शख्स ने नवजात बेटे को 60 हजार...

    Odisha: बाइक खरीदने के लिए शख्स ने नवजात बेटे को 60 हजार में बेचा

    Published on

    spot_img

    Odisha से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ओडिसा के बालासोर में एक शख्स ने अपने नवजात बेटे को बाइक खरीदने के लिए बेच दिया है।

    शख्स ने अपने नवजात बेटे को 60 हजार रुपए में बेच दिया। बेटे के बेचने के बाद जो पैसा मिला उससे एक बाइक खरीद ली। यह घटना बालासोर जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के हदमौद गांव की है।

    दो बिचौलियों की मदद से बेटे को बेच दिया

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शांति बेहरा ने तीन साल पहले दूसरी शादी की थी। शांति बेहरा को पहली शादी से एक बच्चा था। वहीं, दूसरी शादी उसने धर्मू से की थी और एक बेटे को जन्म दिया था। उसके पति धर्मू ने 19 दिसंबर को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया था।

    22 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मू ने अपने नवजात शिशु को अपने गांव के दो बिचौलियों की मदद से मयूरभंज जिले के सैनकुला निवासी के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया। यह घटना तब सामने आई जब धर्मू ने पैसे से एक नई बाइक खरीदी और उसे गांव में घुमाया। स्थानीय लोगों का इस पर ध्यान गया और उन्होंने ही बाल कल्याण समिति को इस घटना के बारे में बताया।

    बाल कल्याण समिति कर रही है मामले का जांच

    बाल कल्याण समिति ने मयूरभंज बस्ता थाना हदमौद गांव में जाकर इस घटना की जांच की। बच्चा खरीदने वाले परिवार और बच्चा बेचने वाले परिवार को बाल कल्याण के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। हालांकि बच्चे की मां शांति पात्रा ने अपने बच्चे को बेचने के आरोपों से इनकार किया है। शांति ने कहा कि बच्चे की देखभाल करने में असमर्थता के कारण उसे एक निःसंतान दंपति को दे दिया था।

    बाल कल्याण समिति के एक सदस्य ने कहा कि बच्चा सुरक्षित है और फिलहाल उनके साथ है। आगे की जांच के लिए बच्चा बेचने और खरीदने वाले दोनों ही परिवारों को बुलाया गया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this