More
    HomeWorld newsपाकिस्तान: Quetta रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, 27 मरे

    पाकिस्तान: Quetta रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, 27 मरे

    Published on

    spot_img

    पाकिस्तान में क्वेटा (Quetta) स्टेशन पर शनिवार को भीषण बम धमाका हुआ। इस घटना में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं।

    बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan province) स्थित इस भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर हुए शक्तिशाली विस्फोट में 62 अन्य घायल हो गए हैं।

    यह विस्फोट क्वेटा रेलवे स्टेशन (Quetta railway station) पर उस समय हुआ जब यात्री पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express) के रवाना होने से पहले प्लेटफार्म पर इकट्ठा हुए थे।

    मरने वालों में सुरक्षा बालों के 14 जवान शामिल हैं। क्वेटा (Quetta) के एसएसपी मुहम्मद बलूच के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि यह एक फिदायीन बम धमाका है।

    घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिसे देखकर बम धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    इस घटना के बाद इस रूट पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

    प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

    यह घटना बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में लड़कियों के स्कूल और अस्पताल के पास हुए बम विस्फोट के एक सप्ताह बाद हुई है। इस घटना में पांच बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

    पाकिस्तान, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में पिछले एक साल में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this