More
    HomeNationalहजारीबाग में बोले PM Modi- लोगों को झूठ की जलेबी परोस रही...

    हजारीबाग में बोले PM Modi- लोगों को झूठ की जलेबी परोस रही झारखंड सरकार

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया प्रधानमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस योजना पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देश के करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा।

    इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने (PM Modi) झारखंड की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

    प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए, देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया।

    उन्होंने कहा- “आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। ये भाजपा है, जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। रांची में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित म्यूजियम बना है। हमने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है।”

    ‘आरक्षण छीनना चाहती है कांग्रेस’

    मोदी ने दावा किया कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, दूसरी ओर झारखंड सरकार, झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है। उन्होंने कहा, “आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है, झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-JMM-RJD का गठजोड़ है।”

    पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित, आदिवासी विरोधी है। इन्होंने ऐसी नीतियां बनाई थीं, ऐसे सरकार चलाई थी कि SC, ST, OBC के लोग आगे न बढ़ पाएं। इसीलिए, कांग्रेस हमेशा SC, ST, OBC के आरक्षण का विरोध करती रही है।

    उन्होंने कहा, “आज भी कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही है। SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर कांग्रेस, अपने खास वोटबैंक को देना चाहती है। मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं…जब तक बीजेपी है, SC, ST, OBC का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण केवल बीजेपी के कारण ही सुरक्षित है।”

    मोदी (PM Modi) ने आगे कहा- “इन्होंने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया है। इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोटबैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर वोटबैंक का खेल चल रहा है। इनका ये खेल कितना खतरनाक है…संथाल परगना इसका जीता-जागता सबूत है।”

    उन्होंने कहा, “संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है। घुसपैठियों की बढ़ती आबादी, आदिवासी समाज की घटती संख्या…ये सब JMM और कांग्रेस की सत्ता की भूख का नतीजा है। मैं गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब बीजेपी की सरकार बनेगी, झारखंड में जब एनडीए की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी और माटी… इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी।”

    ‘भ्रष्टाचार में डूबी सरकार’

    भ्रष्टाचार के मसले पर मोदी (PM Modi) ने कहा कि यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ बरामद होते हैं। यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं।

    उन्होंने कहा- “मैंने सुना है कि अब, जब इनका विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं। पिछले दो हफ्ते में झारखंड में हजारों ट्रांसफर हुए हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग…इनका बहुत बड़ा उद्योग है। इसके बहाने जेएमएम ने करोड़ों रुपए बनाए हैं।”

    पीएम (PM Modi) ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपरलीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं और ये पैसा उनके मालिकों तक, ऊपर तक जाता है। ये पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।

    मोदी (PM Modi) ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, “RJD के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था?- कांग्रेस पार्टी।”

    पीएम ने आरोप लगाया कि अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। ये वो पुरानी JMM नहीं है। आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है। आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है- भाषा बदली, चरित्र बदला, और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं। JMM और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा- “जिन्होंने 5 साल तक जनता का हक छीना, अब वो चुनाव में बड़े बड़े वादे करके आपका भरोसा जीतना चाहते हैं। आपकी आँख में धूल झोंकना चाहते हैं। झारखंड के लोगों को इस झूठ की दुकानवालों से सावधान रहना है। मैं भी इनसे पूछना चाहता हूँ कि ये झूठ की नई जलेबियाँ परोसने से पहले जरा पुराना हिसाब तो दे दो।”

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...