More
    HomeNationalJharkhand पहुंचे PM Modi, बोले ये हैं झारखंड के तीन सबसे बड़े...

    Jharkhand पहुंचे PM Modi, बोले ये हैं झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को झारखंड (Jharkhand) पहुंचे। यहां जमशेदपुर के गोपाल मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के इस दौरे के साथ झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का शंखनाद हो चुका है। पीएम मोदी ने अपने भाषण से झारखंड सरकार और दूसरे राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में कहा कि ‘झारखंड (Jharkhand) और बीजेपी (BJP) का रिश्ता कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है, ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना बीजेपी का अपना सपना है।’ उन्होंने कहा कि आज देश के दलित, गरीब, आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है। वो इस भरोसे को वो टूटने नहीं देंगे।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि बीजेपी केंद्र में रहकर झारखंड (Jharkhand) के विकास के लिए काम कर रही है। अगर झारखंड की जनता बीजेपी को राज्य में सरकार बनाने का मौका देती है। तो झारखंड के विकास के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि JMM, RJD और कांग्रेस ये तीन राजनीतिक दल, झारखंड (Jharkhand) के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण का बदला, आरजेडी आज भी झारखंड से ले रही है। कांग्रेस पार्टी तो झारखंड (Jharkhand) से नफरत करती ही है। जेएमएम (JMM) को निशाने पर लेते हुए पीएम बोले कि उन्होंने आदिवासियों के वोट पाकर सरकार बनाई और राजनीति की, लेकिन आज वो कांग्रेस और आरजेडी साथ खड़े हैं। ये लोग आज आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ खड़े हैं।

    जेएमएम (JMM) को टारगेट करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ये लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी, जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर घुस गए हैं। जेएमएम अब कांग्रेस के दिखाए रास्ते पर चल रही है। ये तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। ये मिलकर दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए झारखंड (Jharkhand) की जनता को इन्हें सत्ता से हटा देना चाहिए।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36