More
    HomeNationalPM Modi ने हरियाणा में लिया नेहरू, इंदिरा और राजीव का नाम,...

    PM Modi ने हरियाणा में लिया नेहरू, इंदिरा और राजीव का नाम, चुनावों पर कितना असर?

    Published on

    spot_img

    हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election 2024) में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने अपनी सरकार के कामों के बारे में बताया। उन्होंने अपने भाषण के जरिए कांग्रेस पार्टी पर भी हमला किया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने नेहरू (Nehru) का नाम लिया और आरक्षण की बात कही।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने आरक्षण की बात करते हुए कहा कि, ‘नेहरू जी (Nehru) जब पीएम थे, तो उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था और इतना ही नहीं, नेहरू जी ने ये भी कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे तो सरकारी सेवा की क्वालिटी खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, ‘नेहरू जी (Nehru) ने ओबीसी आरक्षण के लिए गठित काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

    आरक्षण पर बात करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जब इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने भी आरक्षण का विरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘जब इंदिरा जी आई, तो उन्होंने भी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाकर रखी। जब देश ने उनको सजा दी, जनता पार्टी की सरकार बनी, तब मंडल आयोग बना। लेकिन फिर कांग्रेस आ गई और मंडल कमीशन की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दी गई।’

    इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का नाम लेते हुए कहा कि ‘राजीव जी ने भी अपनी सरकार में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने दिया।’

    पीएम मोदी (PM Modi) ने हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र में कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार आने का मतलब है, सबका विकास, तेज विकास। पीएम ने कुरुक्षेत्र वासियों से कहा कि उनकी सरकार कुरुक्षेत्र को सांस्कृतिक पर्यटन का बड़ा सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है।

    कांग्रेस पार्टी (Congress) को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी (PM Modi) बोले कि हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना के लोग कांग्रेस को मौका देकर पछता रहे हैं। जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है। कांग्रेस कट्टर बेईमान पार्टी है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...