हमास और इजरायल के बीच पिछले 1 साल युद्ध चल रहा है। इजरायल और गाजा युद्ध में भारत ने खुद को तटस्थ रखा है। भारत ने हमेशा युद्ध खत्म करने की अपील की है। PM Modi ने फिलिस्तिनी दिवस पर पत्र लिखा हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीनी लोगों के नाम पर पत्र लिखा है। पत्र में PM Modi ने लिखा कि फिलिस्तीन के विकास के लिए भारत लगातार समर्थन देता रहेगा। आपको बता दें कि फिलिस्तीन दिवस 29 नवंबर को मनाया जाता है।
भारत फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा है- PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि भारत फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का आह्वान करता है और इस दिन का जश्न मनाता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत फिलिस्तीनियों के विकास में भागीदार रहा है। फिलिस्तीन के विकास में भारत का योगदान रहेगा। साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन में चल रहे संघर्ष के बीच सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर भी अपनी चिंता जताई है। भारत सरकार ने तत्काल युद्ध विराम, बंधकों की रिहाई और आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने की मांग की है।
PM Modi ने टू स्टेट पॉलिसी का किया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि गाजा में चल रहे इजरायल के युद्ध को लेकर अब तत्काल सीजफायर की अपील करता हूं। पीएम ने कहा कि आतंकवाद के सभी कारक खत्म हो, बंधकों की रिहाई हो। इसके अलावा पीएम मोदी ने टू स्टेट पॉलिसी पर बात करते हुए कहा कि इसके जरिए फिलिस्तीन राज्य की स्थापना हो सके, जो इजरायल के साथ शांति से रह सके।
29 नवंबर को मनाया जाता है फिलिस्तीन एकजुटता दिवस
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय फिलिस्तीन एकजुटता दिवस हर साल 29 नवंबर को मनाया जाता है। साल 1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव 181 के पास होने के बाद ये हर साल मनाया जाता है। इस प्रस्ताव के मुताबिक फिलिस्तीन को यहूदी और अरब राज्यों में बांटने का प्रस्ताव रखा गया था। एकजुटता दिवस साल 1978 से लगातार मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य फिलिस्तीन के आत्मनिर्णय और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उनके अधिकारों के लिए चल रहे संघर्षों को उजागर करना है।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाता है। साथ ही जिनेवा, वियना और नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में भी ये कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल इस दिन, संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनियों को इजरायली कब्जे से संप्रभुता और स्वतंत्रता प्रदान करने के प्रयास में तत्काल कार्रवाई का आग्रह करता है।
फिलिस्तीन दूतावास ने PM Modi का किया धन्यवाद
फिलिस्तीन के लोगों को लिखे गए भारत के पत्र का जवाब नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास ने दिया है। फिलिस्तीन के प्रभारी अबेद एल्राजेज अबू जाजर ने कहा कि फिलिस्तीन, गाजा में इज़रायली युद्ध को रोकने के लिए तत्काल युद्ध विराम के लिए भारत सरकार की मांग का स्वागत और समर्थन करता हूं। साथ ही फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता देना जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता का भी स्वागत करता हूं।
साल 2023 से चल रहा था इजरायल
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बना लिए गए। इसके बाद इजरायल ने भी गाजा पट्टी पर हमास के अड्डे पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें हजारों फिलिस्तीनी मारे गए। यह युद्ध अभी भी चल रहा है।


