More
    HomeEntertainmentPushpa 2 ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई

    Pushpa 2 ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई

    Published on

    spot_img

    पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। Pushpa 2 ने अपने दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई की है।

    अपने दूसरे वीकेंड पर Pushpa 2 ने वर्ल्डवाइड 1,300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हाल ही में संध्या थिएटर केस के चलते अल्लू अर्जुन को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद Pushpa 2 की कमाई में 70 फीसदी का उछाल आया है। पुष्पा 2 हर रोज कलेक्शन के मामले में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।

    Pushpa 2 ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ की कमाई

    पुष्पा 2 ने इस साल बनाए गए हर रिकॉर्ड को तोड़ने और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म जल्द ही 1500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म की 12वें दिन कमाई की रफ्तार भले ही थोड़ी कम रही लेकिन एसएस राजामौली की फिल्म RRR और प्रशांत नील की फिल्म KGF 2 को पछाड़ दिया है।

    अब ‘पुष्पा 2’ की निगाहें 2 फिल्मों पर हैं, जिनके रिकार्ड को धुल में मिलाने कि तैयारी ‘पुष्पाराज’ ने कर ली हैं। आपको बता दें कि दुनिया भर में 1409 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद ‘पुष्पा 2’ ने RRR और KGF 2 को पछाड़ दिया है। तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। RRR का लाइफटाइम कलेक्शन 1,230 करोड़ है और KGF चैप्टर 2 का 1,215 करोड़ का है।

    Pushpa 2 की निगाहें बाहुबली और दंगल के रिकॉर्ड पर

    इसके अलावा Pushpa 2 की निगाहें अब ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ पर है क्योंकि ‘बाहुबली 2’ ने 1,790 करोड़ और ‘दंगल’ ने 2,070 करोड़ की कमाई की थी। पुष्पा 2 ने 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म इस हफ्ते में दुनिया भर में 1,500 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। उससे भी ज्यादा खास बात ये है कि ये फिल्म हिंदी बेल्ट में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। साथ ही यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने दूसरे वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

    Pushpa 2 ने कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आपको बता दें कि सिर्फ 11 दिनों में ‘पुष्पा 2’ ने 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसके लिए शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 550 करोड़ के क्लब में एंट्री करने में 26 दिन लिए थे। जबकि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 550 करोड़ का आंकड़ा छूने में 32 दिन लगाए थे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...