इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Pushpa 2’ का ट्रेलर रविवार को पटना में लॉन्च किया गया। पटना में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी थी।
ब्लॉकबस्टर फिल्म Pushpa 2 के ट्रेलर लॉन्च को देखने पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। पुष्पा का सीक्वल 5 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। दर्शकों के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस में भी अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।
अल्लू अर्जुन को देखने के लिए टावर पर चढ़ गए फैंस
Pushpa 2 की को-स्टार रश्मिका मंदाना भी अल्लू अर्जुन के साथ पटना पहुंची थी। पटना के गांधी मैदान में ट्रेलर का लॉन्च इवेंटआयोजित किया गया था। लॉन्च इवेंट से कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन के फैंस गांधी मैदान में लगे टावर पर चढ़ गए। इसके साथ ही पूरा गांधी मैदान भीड़ से पटा हुआ था।
पटना वासियों के प्यार के आगे पुष्पा झुकेगा- Allu Arjun
ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा कभी झुकेगा नहीं का डायलॉग सुनाया। अल्लू अर्जून ने कहा कि पटना वासियों के प्यार के आगे पुष्पा झुकेगा। फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पटना वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “का हाल बा पटना।” रश्मिका ने पटना वासियों से फिल्म देखने की अपील की।

आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को जानकारी देते हुए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में कहा था कि अब पटना में मिलते हैं।
6 दिसंबर को रिलीज होगा Pushpa 2
‘पुष्पा 2: द रूल‘ के नए पोस्टर में अभिनेता अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज सामने आया। इसके बाद से ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। अभिनेता जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर दिखाता है कि पुष्पा और भंवर सिंह के बीच की दुश्मनी का अंत बहुत रोमांचक होने वाला है।
माइथ्री मूवी मेकर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए गए पोस्टर पर कैप्शन दिया गया है, ‘‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए 100 दिन शेष हैं। आपको बता दें कि 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Allu Arjun और Rashmika Mandanna निभा रहे हैं मुख्य भूमिका
Pushpa 2 फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, धनंजय, जगदीश प्रताप बंदारी, राव रमेश, अजय, सुनील, अनसूया भारद्वाज, शनमुख और अजय घोष भी अहम रोल में दिखेंगे। अपकमिंग तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन और लेखन सुकुमार ने अपने बैनर सुकुमार राइटिंग्स के तहत किया है। वहीं, नवीन यरनेनी और यालामनचिली रविशंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स बैनर के तले फिल्म का निर्माण किया है।


