बॉलीवुड की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने Pushpa 2: The Rule की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
Rashmika Mandanna ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म का रोमांचक सफर शुरू होने जा रहा है। रश्मिका ने बताया कि पहला भाग अद्भुत था, दूसरा भाग और भी अधिक अद्भुत है।” रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर डबिंग सेशन की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि पुष्पा द रूल का डबिंग सेशन चालू है।
Pushpa की शूटिंग हो चुकी है पूरी
Rashmika Mandanna ने आगे लिखा कि अब जब मस्ती और खेल खत्म हो गए हैं तो काम पर लग जाएं। उन्होंने कहा कि ‘पुष्पा’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। साथ ही बताया कि ‘पुष्पा द रूल’ के पहले भाग की डबिंग खत्म हो चुकी है। रात के एक बजे हैं और दूसरे भाग की डबिंग चल रही है।
रश्मिका मंदाना ने बताया कि फिल्म का पहला भाग पहले से ही बहुत शानदार है और दूसरा भाग और भी ज्यादा शानदार है। मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। आप लोग वाकई एक बेहतरीन अनुभव के लिए तैयार रहे और मैं भी बेहद उत्साहित हूं। अब मैं भी ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती।
Pushpa 2 के आइटम नंबर का पोस्ट हो चुका है रिलीज
Rashmika Mandanna ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि यह मायूस चेहरा शूटिंग के लगभग खत्म होने पर है और मैं इसके लिए दुखी हूं। हाल ही में ‘पुष्पा 2’ निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन की फिल्म से श्रीलीला के आइटम नंबर वाला एक पोस्टर जारी कर दर्शकों को फिल्म में अभिनेत्री के एंट्री की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर भी शेयर किया था।
दिसंबर में होगी फिल्म रिलीज
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “टीम पुष्पा द रूल’ सॉन्ग ऑफ द ईयर ‘किस्किक’ के लिए डांसिंग क्वीन श्रीवल्ली का स्वागत करते हैं। यह गाना शानदार डांस के साथ फिल्म में चार चांद लगाने को तैयार है। आपको बता दें कि पुष्पा द रूल को 5 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।


